वीएमओयू की ओर से यह परीक्षा आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी अब 17 अप्रेल तक आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी ई-मित्र केंद्र के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जो अभ्यर्थी अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, क्योंकि अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी पीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।