जयपुर। प्रतियोगी परीक्षाओं में ओएमआर शीट भरने पर ही विशेष ध्यान दिया जाता है। इन दिनों राजस्थान की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में ओएमआर शीट में पांचवा विकल्प भी दिया जाता है। इसे भरने के लिए नियम बनाया हुआ है। लेकिन हाल ही में हुई एक प्रतियोगी परीक्षा में पांचों में से एक भी विकल्प नहीं भरने के कारण 15,926 परीक्षार्थियों को अयोग्य घोषित किया गया है।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से तीन अप्रेल को पशु परिचर भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी किया गया है। इस परीक्षा में 10,52,566 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। बोर्ड ने जारी परिणाम में बताया कि ओएमआर शीट में किसी भी विकल्प को नहीं भरने के कारण ऐसे 15,926 परीक्षार्थियों को अयोग्य घोषित किया गया है।