7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mosam : गुलाबी नगर में मौसम का मिजाज होने लगा ठंडा, अलसुबह महसूस हो रही सर्दी

कार्तिक मास शुरू हो चुका है। ऐसे में अब सर्दी ने भी अपनी रंगत दिखानी शुरू कर दी है। आज राजधानी जयपुर में अलसुबह लोगों को गुलाबी सर्दी का अहसास हुआ। लोगों को ठंड महसूस हुई। वहीं प्रदेश के पूर्वी जिलों में बीते 10-15 दिन से हल्का सर्द मौसम बना हुआ है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Murari

Oct 25, 2024

- राजधानी जयपुर के मौसम में अब आ रहा बदलाव

- प्रदेश के पूर्वी जिलों में भी सुबह-शाम महसूस हो रही सर्दी

जयपुर। कार्तिक मास शुरू हो चुका है। ऐसे में अब सर्दी ने भी अपनी रंगत दिखानी शुरू कर दी है। आज राजधानी जयपुर में अलसुबह लोगों को गुलाबी सर्दी का अहसास हुआ। लोगों को ठंड महसूस हुई। वहीं प्रदेश के पूर्वी जिलों में बीते 10-15 दिन से हल्का सर्द मौसम बना हुआ है। वहीं प​श्चिमी जिलों में अभी सर्दी के तेवर नरम हैं। इन जिलों में दिन में अभी भी गर्मी का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 10-15 दिनों में प्रदेश में अच्छी सर्दी का दौर शुरू होगा। नवंबर अंत तक कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू होगा।

जानकारी के अनुसार, प्रदेश में बादलों की आवाजाही थमते ही अब गुलाबी सर्दी की रंगत दिखाई देने लगी है। बीती रात राजधानी जयपुर समेत कई जिलों में न्यूनतम तापमान में दो तीन डिग्री तक गिरावट दर्ज हुई। 15 जिलों में आज न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से कम रेकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने आगामी सप्ताहभर प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने और पारे में गिरावट होने की संभावना जताई है।

बीती रात कई जिलों में पारा लुढ़कने से कार्तिक मास में अब गुलाबी सर्दी की रंगत लोगों को महसूस होने लगी है। बीती रात मैदानी इलाकों में सिरोही जिला 15 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सबसे सर्द रहा। जबकि पर्वतीय पर्यटक स्थल माउंटआबू में न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पिछले 24 घंटे में प्रदेश के पश्चिमी मैदानी इलाकों में दिन में फिलहाल मौसम का मिजाज गर्म बना रहा है। फलोदी 38.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर, श्रीगंगानगर, अंता-बारां और कोटा जिले में भी दिन में गर्मी के तेवर तीखे बने रहे हैं। हालांकि मौसम विभाग ने आगामी सप्ताहभर मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है वहीं रात के तापमान में आंशिक गिरावट होने के भी संकेत दिए हैं।

जयपुर शहर में बीते 24 घंटे में बादलों की रही आवाजाही के कारण धूप की तपिश से लोगों को राहत मिली वहीं रात के तापमान में भी अब गिरावट शुरू होने पर सुबह शाम में हल्की ठंडक लोगों को महसूस होने लगी है। शहर में आज न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। शहर में आज छितराए बादल छाए रहने व दिन का तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।