27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mosam : बदलले लगा मैदानों का मौसम, जयपुर में सुबह-शाम गुलाबी ठंडक

गुलाबी नगर जयपुर सहित पूरे प्रदेश में अब धीरे-धीरे सर्दी का जोर बढ़ने लगा है। इससे मौसम में ठंडक महसूस होने लगी है। राजधानी जयपुर में ही सुबह-शाम को अब हल्की सर्दी लोगों को महसूस होने से लोग अब हल्के गर्म कपड़ों की ओर रुख कर रहे हैं।
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Mohan Murari

Oct 28, 2024

- विंड पैटर्न में हो रहे बदलाव से बढ़ने लगा सर्दी का जोर

- पहाड़ी इलाकों में बर्फवारी से बदला मौसम का मिजाज

जयपुर। गुलाबी नगर जयपुर सहित पूरे प्रदेश में अब धीरे-धीरे सर्दी का जोर बढ़ने लगा है। इससे मौसम में ठंडक महसूस होने लगी है। राजधानी जयपुर में ही सुबह-शाम को अब हल्की सर्दी लोगों को महसूस होने से लोग अब हल्के गर्म कपड़ों की ओर रुख कर रहे हैं। वहीं प्रदेश के पूर्वी जिलों में भी मौसम का मिजाज बदल रहा है। वहीं प​श्चिमी इलाकों में अभी सर्दी के जोर नहीं पकड़ने से वहां अभी गर्मी का मौसम है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 10-15 दिन में प्रदेश में अच्छी-खासी सर्दी का दौर शुरू होगा। पहाड़ों पर बर्फवारी से मैदानी इलाकों में सर्दी का जोर बढ़ेगा।

जानकारी के अनुसार, देश के पूर्वोत्तर, मध्य, पश्चिम और उत्तर-पश्चिमी इलाकों में इस सप्ताह भी मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है। देश के इन हिस्सों में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। दिन में तेज धूप के कारण पश्चिम राजस्थान के कुछ इलाकों में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज हो रहा है। दिल्ली एनसीआर क्षेत्र व उसके आस- पास के हिस्सों में भी मौसम शुष्क बना हुआ है।

पहाड़ों पर बर्फवारी से बढ़ेगी प्रदेश में सर्दी

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने पर मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। पिछले कुछ दिनों से पहाड़ी हिस्सों का मौसम सर्द बना हुआ है। प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क है लेकिन अगले सप्ताह तक पश्चिमी विक्षोभ के असर से विंड पैटर्न में बदलाव के साथ पुरवाई हवाएं तेज गति से चलने के आसार हैं। वहीं देश के उत्तरी इलाकों में चोटियों पर हिमपात शुरू होते ही मैदानी इलाकों में भी कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू होने की संभावना है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में दिन में मौसम शुष्क रहा लेकिन सुबह शाम में गुलाबी सर्दी का जोर अब बढ़ने लगा है। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में रात में तापमान सामान्य या उसके आस पास दर्ज होने लगा है। स्थानीय मौसम केंद्र के अनुसार प्रदेश के उत्तर पूर्वी इलाकों में अगले 24 घंटे में हल्की सर्दी का असर बढ़ने की संभावना है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग