
Miss Rajasthan 2023
Mother's Day: मां ही बेटी की सच्ची सहेली होती है जो उसके साथ हर पल खड़ी होती है। वो उसे अंगुली पकड़कर चलना सिखाती है तो दुनिया के सामने किस तरह पेश आना है, यह सब मां ही सिखाती है। रविवार को मदर्स-डे के अवसर मदर डोटर थीम पर फ्यूज़न ग्रुप के Miss Rajasthan 2023 कुछ इसी तरह की बातें और शब्द सुनाई दिए।
कार्यक्रम के आयोजक योगेश मिश्रा व निमिषा मिश्रा ने बताया की राजस्थान में यह पहला मोका था जब इतनी बड़ी संख्या में गर्लस किसी ब्यूटी कांटेस्ट के लिए ऑडिशन देने आई हैं। इस दौरान राज्यभर से गर्ल्स ने ऑडिशन में हिस्सा लिया। हर वर्ष की तरह इस बार भी पुरे राजस्थान में प्रमोशनल इवेंट्स किए जाएंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके सपनो को नयी उड़ान देने की उद्देश्य से किया जाता है। साथ ही 7 दिन की ग्रूमिंग ट्रेनिंग के बाद ग्रैंड फिनाले का आयोजन होता है। फिनाले के बाद महिलाएं नेशनल व इंटरनेशनल लेवल पर जाके राजस्थान का नाम रोशन करती है। मिस राजस्थान की विनर्स देश भर में अपना नाम रोशन कर रही है तथा इंटरनेशनल प्लेटफार्म पर भी भारत का नाम रोशन कर रही है।
कार्यक्रम में गेस्ट के रूप में थे राज बंसल, गोविन्द पारीक, एच सी गणेशिया, ज्योति खंडेलवाल, मिश्री देवी, मुकेश मिश्रा, राहुल मित्तल व अजय सिंह मीणा उपस्थित रहें। जूरी पैनल में शामिल रहें निमिषा मिश्रा, सिमरन शर्मा, तरुश्री राइ, प्रियं साइन, मानसी राठौर, संजना शर्मा, भावना वैश्नव, कुमकुम चौधरी, भाविका सोनी, स्वरा चौधरी, आशा, सुहानी खूंटेटा, गौर्वान्वी शर्मा, चेष्टा मथुरिआ, अंशिका व सपना सिंह।
Published on:
15 May 2023 01:33 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
