25 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Muhana Mandi : थोक मंडी में आज बारीक मिर्च और ग्वार फली बिकी महंगी, आलू के दामों आई गिरावट

राजधानी जयपुर स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी मुहाना थोक सब्जी मंडी में इन दिनों बारीक हरी मिर्ची, ​भिंडी और ग्वार फली महंगी बिकी रही है। वहीं फूल गोभी, पत्ता गोभी, गाजर, बैंगन, कद्दू और मूली के दाम नीचे रहे।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Murari

Feb 25, 2026

- मुहाना थोक सब्जी मंडी में आज ​शिमला मिर्च ​बिकी सस्ती

जयपुर। राजधानी जयपुर स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी मुहाना थोक सब्जी मंडी में इन दिनों बारीक हरी मिर्ची, ​भिंडी और ग्वार फली महंगी बिकी रही है। वहीं फूल गोभी, पत्ता गोभी, गाजर, बैंगन, कद्दू और मूली के दाम नीचे रहे। दूसरी ओर मुहाना मंडी स्थित आलू प्याज मंडी में आज आलू-प्याज के दामों में गिरावट देखी गई। आज थोक मंडी में आलू 4 से 7 रुपए तो प्याज के दाम 8 से 16 रुपए के बीच रहे। लहसुन के दाम आज यथावत रहे। मुहाना थोक सब्जी मंडी में आज स​ब्जियों के भाव इस प्रकार रहे।

मुहाना मंडी आज के सब्जी भाव

टमाटर हाइब्रिड 12 से 13 रुपए

टमाटर देसी 7 से 14 रुपए

मटर 21 से 22 रुपए

मिर्ची 38 से 50 रुपए

बारीक मिर्च 85 से 90 रुपए

फूल गोभी 7 से 10 रुपए

पत्ता गोभी 6 से 8 रुपए

करेला 48 से 50 रुपए

शिमला मिर्च 30 से 34 रुपए

नींबू 75 से 78 रुपए

लोकी 16 से 20 रुपए

भिंडी 50 से 60 रुपए

अदरक 53 से 54 रुपए

ग्वार फली 90 से 100 रुपए

बैंगन 15 से 20 रुपए

कद्दू 16 से 18 रुपए

खीरा पॉलीहाउस 17 से 25 रुपए

टिंडा 12 से 30 रुपए

गाजर 10 से 12 रुपए

मूली 7 से 8 रुपए

- इमरान कुरैशी, उपाध्यक्ष, जयपुर फल सब्जी थोक विक्रेता संघ

----------------------------------------

आलू हो रहा सस्ता

आलू 4 से 7 रुपए

प्याज 8 से 16 रुपए

लहसुन 30 से 90 रुपए

- शिवशंकर शर्मा, अध्यक्ष, मुहाना आलू आढ़तिया संघ, जयपुर