
Photo AI
School Principal: जयपुर. शिक्षा विभाग की बड़ी प्रशासनिक लापरवाही सामने आई है, जहां एक महिला प्रिंसिपल की सर्विस बुक सात वर्षों तक अपडेट ही नहीं की गई। वर्ष 2018 से 2025 के बीच सेवा सत्यापन, कार्यग्रहण और पदस्थापन जैसी अनिवार्य प्रविष्टियां दर्ज न होने के कारण उनका वेतन पिछले चार महीनों से अटका हुआ है।
बताया जा रहा है कि इस दौरान चार अधिकारियों की तैनाती रही, लेकिन किसी ने रिकॉर्ड दुरुस्त करने की जिम्मेदारी नहीं निभाई।
प्रिंसिपल मोनी रंगवानी को तब इस गड़बड़ी का पता चला जब ट्रांसफर के बाद वेतन बिल आपत्ति में चला गया। उन्होंने संयुक्त निदेशक से लेकर शासन सचिव और पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन अब तक समाधान नहीं निकला। इस मामले ने विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं और शिक्षकों में नाराजगी बढ़ रही है।
Published on:
25 Feb 2026 10:58 am
