
- फूल गोभी, करेला, सामान्य मिर्ची, नींबू और गवार फली भी महंगी
जयपुर। बारिश के सीजन में हरी सब्जियों के दामों में आग लगी हुई है। राजधानी जयपुर िस्थत प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी मुहाना में आज बारीक मिर्ची और तीखी होकर थोक मंडी में 110 रुपए प्रति किलो तक बिकी। वहीं आज भी टिंडा 110 रुपए , शिमला मिर्च 100 रुपए और गवार फली भी 90 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बिकी। वहीं अन्य सब्जियों के भाव िस्थर रहे। दूसरी ओर मुहाना मंडी िस्थत आलू प्याज मंडी में आज भी आलू-प्याज के दामों में गिरावट देखने को मिली। आज मंडी में आलू 8 से 13 रुपए तो प्याज भी 8 से 19 रुपए के बीच बिका। लहसुन के दाम आज भी िस्थर रहे। आज मंडी में भाव इस प्रकार रहे।
मुहाना मंडी आज के सब्जी भाव
टमाटर हाइब्रिड 30 से 34 रुपए
मिर्ची 60 से 70 रुपए
बारीक मिर्च 100 से 110 रुपए
फूल गोभी 30 से 40 रुपए
पत्ता गोभी 28 से 30 रुपए
करेला 40 से 50 रुपए
शिमला मिर्च 90 से 100 रुपए
नींबू 35 से 40 रुपए
लोकी 16 से 30 रुपए
भिंडी 20 से 30 रुपए
अदरक 42 से 44 रुपए
गवार फली 80 से 90 रुपए
बैंगन 20 से 30 रुपए
कद्दू 7 से 10 रुपए
खीरा पॉलीहाउस 18 से 36 रुपए
तुरई 25 से 30 रुपए
अरबी 16 से 20 रुपए
टिंडा 100 से 110 रुपए
कैरी 18 से 40 रुपए
- इमरान कुरैशी, उपाध्यक्ष, जयपुर फल सब्जी थोक विक्रेता संघ, मुहाना टर्मिनल मार्केट
----------------------------------------------------
आलू हो रहा सस्ता
आलू 8 से 13 रुपए
प्याज लोकल 8 से 13 रुपए
प्याज एमपी 12 से 15 रुपए
प्याज नासिक 16 से 19 रुपए
लहसुन 30 से 80 रुपए
- शिवशंकर शर्मा, अध्यक्ष, मुहाना आलू आढ़तिया संघ, जयपुर
Published on:
10 Jul 2025 12:07 pm

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
