14 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Muhana Mandi : थोक मंडी में आज टमाटर- बारीक हरी मिर्च-कैरी के दामों में इजाफा, आलू-प्याज सस्ते

राजधानी जयपुर स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी थोक सब्जी मंडी मुहाना थोक सब्जी मंडी में बीते दिनों से सस्ते बिक रहे टमाटर के दामों में इजाफा देखने को मिला। आज थोक मंडी में टमाटर हाइब्रिड के दाम 12 से 18 रुपए के बीच बोले गए। वहीं देसी टमाटर के दाम 10 से 13 रुपए के बीच रहे। टमाटर के अलावा आज हरी मिर्ची के दामों में उछाल देखने को मिला। हरी मिर्ची आज 12 से 15 रुपए के बीच रही तो बारीक हरी मिर्ची के दाम भी आज 30 से 32 रुपए के बीच रहे।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Murari

Apr 14, 2026

- मुहाना थोक मंडी में आज आज नींबू, टिंडा व ​भिंडी बिकी महंगी

जयपुर। राजधानी जयपुर स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी थोक सब्जी मंडी मुहाना थोक सब्जी मंडी में बीते दिनों से सस्ते बिक रहे टमाटर के दामों में इजाफा देखने को मिला। आज थोक मंडी में टमाटर हाइब्रिड के दाम 12 से 18 रुपए के बीच बोले गए। वहीं देसी टमाटर के दाम 10 से 13 रुपए के बीच रहे। टमाटर के अलावा आज हरी मिर्ची के दामों में उछाल देखने को मिला। हरी मिर्ची आज 12 से 15 रुपए के बीच रही तो बारीक हरी मिर्ची के दाम भी आज 30 से 32 रुपए के बीच रहे। कैरी के दामों में भी बढ़ोतरी देखी गई। आज कैरी के दाम 30 से 33 रुपए के बीच रहे। इनके अलावा नींबू, ​भिंडी व टिंडा पहले ही महंगे बिक रहे हैं। आज थोक मंडी में फूल गोभी, पत्ता गोभी, बैंगन, कद्दू, खीरा, लॉकी, तुरई, करेला और ​शिमला मिर्च के दाम यथावत रहे। दूूसरी ओर मुहाना मंडी स्थित आलू-प्याज मंडी में आज आलू-प्याज व लहसुन के दाम यथावत रहे। आज आलू 5 से 8 रुपए तो प्याज 8 से 14 रुपए के बीच बिका। वहीं लहसुन के दाम आज भी 25 से 100 रुपए के बीच रहे। मुहाना थोक सब्जी मंडी में आज स​ब्जियों के भाव इस प्रकार रहे।

मुहाना मंडी आज के सब्जी भाव

टमाटर हाइब्रिड 12 से 18 रुपए

टमाटर देसी 10 से 13 रुपए

मटर 55 से 60 रुपए

मिर्ची 12 से 15 रुपए

बारीक मिर्च 30 से 32 रुपए

फूल गोभी 15 से 20 रुपए

पत्ता गोभी 5 से 8 रुपए

करेला 24 से 28 रुपए

शिमला मिर्च 12 से 13 रुपए

नींबू 110 से 120 रुपए

लोकी 12 से 15 रुपए

भिंडी 30 से 45 रुपए

अदरक 50 से 52 रुपए

ग्वार फली 30 से 45 रुपए

बैंगन 10 से 15 रुपए

कद्दू 4 से 6 रुपए

खीरा पॉलीहाउस 8 से 15 रुपए

टिंडा 30 से 50 रुपए

कैरी 30 से 33 रुपए

तुरई 15 से 25 रुपए

- इमरान कुरैशी, उपाध्यक्ष, जयपुर फल सब्जी थोक विक्रेता संघ

---------------------------------------

आलू-प्याज के भाव स्थिर

आलू 5 से 8 रुपए

प्याज 8 से 14 रुपए

लहसुन 25 से100 रुपए

- शिवशंकर शर्मा, अध्यक्ष, मुहाना आलू आढ़तिया संघ, जयपुर