17 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर में ऐसा क्या हुआ जो ‘दुकानें’ लेकर ही भागने लगे लोग

Nagar Nigam Jaipur Action: हसनपुरा में सुबह हैरिटेज नगर निगम का बुलडोजर गरजा तो बाजार में हड़कंप मच गया। कार्रवाई को देख दुकानदारों ने सामान समेटना शुरू कर दिया, इस बीच निगन ने सामानों को डंपर में डालना शुरू कर दिया।
2 min read
Google source verification
जयपुर में ऐसा क्या हुआ जो 'दुकानें' लेकर ही भागने लगे लोग

जयपुर में ऐसा क्या हुआ जो 'दुकानें' लेकर ही भागने लगे लोग

जयपुर। हसनपुरा में सुबह हैरिटेज नगर निगम का बुलडोजर गरजा तो बाजार में हड़कंप मच गया। पुलिस जाप्ते के बीच निगम ने अवैध निर्माण और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। निगम की कार्रवाई को देख दुकानदारों में हडकंप मच गया। दुकानदारों ने सड़क से सामान समेटना शुरू कर दिया, इस बीच निगन ने जेसीबी से सड़क सीमा से अतिक्रमण को हटाते हुए ठेले व अन्य सामानों को डंपर में डालना शुरू कर दिया।

हसनपुरा में एनबीसी रोड पर निगम दस्ते ने कार्रवाई शुरू की। जाप्ते व संसाधनों के साथ पहुंचे निगम दस्ते ने एक साथ सड़क के दोनों ओर कार्रवाई शुरू की। हटवाड़ा चौराहे से निगम प्रशासन ने जेसीबी चलाना शुरू किया, इस बीच सड़क सीमा में करीब 15 फीट तक हो रहे अतिक्रमणों को हटाना शुरू किया, वहीं अवैध निर्माणों को ध्वस्त करना शुरू कर दिया। एक साथ सड़क के दोनों ओर शुरू हुई कार्रवाई को देख दुकानदारों में हलचल मच गई। दुकानदार सड़क सीमा से सामान समेटने में जुट गए। वहीं सड़क पर खड़े ठेले वाले अपने ठेलों को इधर—उधर लेजाते नजर आए। इस बीच सतर्कता शाखा के उपनिरीक्षण नवनीत शर्मा के नेतृत्व में निगम दस्ते ने करीब 7 से 8 फीट तक सड़क सीमा पर हो रहे अतिक्रमण को ध्वस्त करना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें : चांदपोल में चला निगम का बुलडोजर, छावनी बना क्षेत्र, रोका रास्ता


निगम की कार्रवाई जारी
— हैरिटेज नगर निगम सकर्तता दस्ते ने एक दिन पहले ही चांदपोल में सब्जी मंडी के पास अपनी करोड़ों रुपए की बेसकीमती जमीन को खाली करवाया। चांदपोल में सब्जी मण्डी के पास में सरकारी भूमि पर काफी वर्षों से स्थाई अतिक्रमण कर कब्जा किया हुआ था, जिसकों जेसीबी की सहायता से ध्वस्त करवाकर नगर निगम जयपुर हैरिटेज सम्पति का बोर्ड लगवाया गया।
— बगरू वालो का रास्ता, चांदपोल बाजार जयपुर में सरकारी भूमि पर किए गए अवैध निर्माण को भी ध्वस्त कर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।
— नाहरगढ थाने के पास सरकारी गली के अन्दर 7-8 फिट ऊंची दिवार बनाकर किए गए अतिक्रमण हो ध्वस्त कर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।