
अश्विनी भदौरिया / जयपुर। जयपुर नगर निगम में अभी आॅडियो विवाद खत्म ही नहीं हुआ था कि शुक्रवार को अश्लील वीडियो की चर्चा शुरू हो गई। निगम के एक सीएसआई अधिकारी के मोबाइल से वॉट्सएप ग्रुप पर पोस्ट हुए अश्लील वीडियो ने अफसरों में हलचल मचा दी। निगम के अफसरों के इस ग्रुप में महिला अफसर भी जुड़ी हुई हैं। इस पर संबंधित अफसर की पहले जमकर खिंचाई की गई, बाद में ग्रुप से बाहर निकालने के लिए कहा गया।
सूत्रों के अनुसार वीडियो देखते ही उच्चाधिकारियों में खलबली मच गई। निगम अधिकारियों ने संबंधित सीएसआई अधिकारी की पहले तो जमकर खिंचाई की। अधिकारियों ने सीएसआई को यहां तक कहा कि इस तरह की पोस्ट करने वाले इस ग्रुप का हिस्सा नहीं होने चाहिए। जो इस तरह की अश्लील पोस्ट को रोक नहीं सकते, उन्हें ग्रुप में रहने का अधिकार नहीं है। सभी सदस्यों को भविष्य में ऐसी हरकत से सचेत रहने की हिदायत दी गई। यह घटनाक्रम दिन भर नगर निगम में चर्चा का विषय रहा।
ग्रुप से बाहर निकले अधिकारी
वीडियो डाले जाने के बाद कई अधिकारियों ने आपत्ति जताते हुए इस ग्रुप से बाहर निकलना शुरू कर दिया। इसके अलावा कई महिला अधिकारी भी इस ग्रुप में शामिल हैं। वे भी ग्रुप से बाहर होने लगी।
मानी गलती
सीएसआई अधिकारी को जब अपनी गलती का होश आया तब तक देर हो चुकी थी। फिर खुद के बचाव में उतरे। सूत्रों के अनुसार बाद में सीएसआई ने अपनी गलती मानी और भविष्य में इस तरह की गलती फिर से न करने की बात भी कही है। इस वजह से अभी तक उसे ग्रुप से बाहर नहीं निकाला है। निगम के आला अधिकारियों ने सीएसआइ को बुलाकर लताड़ लगाई है और यहां तक कहा है कि मानसिकता साफ करकर निगम में काम करो। कुछ साल पहले इस तरह का वीडियो जेडीए के एक व्हाट्सएप ग्रुप में भी चला था।
Published on:
28 Sept 2018 09:55 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
