11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Cabinet Meeting : राजस्थान में भजनलाल कैबिनेट की बैठक कल, इन बड़े फैसलों को मिल सकती है मंजूरी

Rajasthan Cabinet Meeting : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार दोपहर में कैबिनेट बैठक होगी। जानें किन फैसलों को मिल सकती है मंजूरी।
less than 1 minute read
Google source verification
Rajasthan Bhajanlal cabinet meeting tomorrow these big decisions are likely to be approved

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा। फाइल फोटो पत्रिका

Rajasthan Cabinet Meeting : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार दोपहर में कैबिनेट बैठक होगी। बैठक में राज्यपाल के अभिभाषण, विभिन्न विधेयकों पर चर्चा होगी। इसके बाद इनको मंजूरी दी जाएगी।

राजस्थान विधान सभा का बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू हो रहा है। पहले दिन ही राज्यपाल का अभिभाषण होगा। अभिभाषण पर तीन दिन बहस होगी और पांचवे दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर सरकार का जवाब आएगा।

इन फैसलों को मिल सकती है मंजूरी

कैबिनेट की बैठक में राजस्थान जन विश्वास (प्रावधानों का संशोधन) अध्यादेश-2025, राजस्थान दुकान एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठान (संशोधन) अध्यादेश, 2025, पंचायती राज अधिनियम और नगरपालिका अधिनियम रखे जाएंगे। इनको कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद सदन में पेश किया जाएगा।

30 दिसम्बर को हुई थी कैबिनेट की बैठक

इससे पूर्व भजनलाल कैबिनेट की बैठक 30 दिसम्बर को हुई थी। इस बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए थे। जिसमें राजस्थान वाहन स्क्रैपिंग नीति 2025, राजस्थान राजस्व लेखा सेवा नियम 2025, नई गाड़ियों के खरीद पर टैक्स में छूट, राजस्थान AIML पॉलिसी और विधानसभा में अतिरिक्त मार्शल की नियुक्ति के फैसले लिए गए थे।

राजस्थान से जुड़ी हर ताज़ा खबर, सीधे आपके WhatsApp पर
जुड़ें अभी
: https://bit.ly/4bg81fl

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग