
राजवी ने की वसुंधरा राजे से मुलाकात, सियासी हलकों में चर्चा तेज
जयपुर।
विद्याधर नगर विधायक नरपत सिंह राजवी ने शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से उनके आवास पर मुलाकात की। लंबे समय बाद दोनों के बीच हुई इस मुलाकात को अहम माना जा रहा है। यही नहीं दोनों की मुलाकात की बाद सियास हलकों में चर्चा का दौर तेज हो गया है।
सूत्रों के अनुसार राजवी लंबे समय बाद वसुंधरा राजे के घर गए थे। राजवी और राजे के बीच कई बार दूरियां चर्चा में रही हैं। दोनों के बीच करीब उेढ़ घंटे तक चर्चा हुई। हालांकि राजवी ने कहा कि उनकी राजे से यह शिष्टाचार भेंट थी। राजवी ने राजे से होटल के बाद उनके आवास और विधानसभा में भी भेंट की थी। आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री क्वॉरंटीन में रहने के बाद काफी समय बाद जयपुर आई हैं, इसलिए सामान्य शिष्टाचार के नाते उनसे मिलने गए थे। राजवी के अलावा अन्य कई विधायकों ने भी राजे से मुलाकात की। प्रताप सिंह सिंघवी भी राजे के साथ रहे।
कार्यकर्ताओं को लगाया था फोन
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने पिछले दिनों जयपुर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में कार्यकर्ताओं को फोन लगाकर उनसे बातचीत की थी। यही नहीं कार्यकर्ताओं से उनका हालचाल पूछने के अलावा राजे ने कई मुद्दों पर कार्यकर्ताओं से जानकारी भी ली।
Published on:
19 Jun 2020 09:51 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
