जयपुर। राजस्थान में सर्दी का सितम जारी है। चहुंओर कोहरे की चादर और कांटों से चुभती शीतलहर से लोग घरों में दुबके हुए हैं। हालात यह है कि सुबह सड़कों पर इक्का—दुक्का लोग ही नजर आ रहे हैं। राजधानी जयपुर में पारा पांच डिग्री से नीचे लुढ़क गया है। जयपुर के जोबनेर का पारा माइनस 1.5 में दर्ज होने से पूरी तरह जम गया है। वहीं आज तड़के जयपुर के सेंट्रल पार्क में हरियाली पर बर्फीला श्रृंगार का मनमोहक नजारा नजर आया।