जयपुर

Rajasthan BJYM की प्रदेश प्रभारी बनाई गईं Neha Joshi, ज़िम्मेदारी मिलते ही कह डाली ये बड़ी बात

Rajasthan BJYM State Incharge Neha Joshi : राजस्थान भाजयुमो को मिला प्रदेश प्रभारी, नेहा जोशी को दी गई अतिरिक्त ज़िम्मेदारी, भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं नेहा, पुनः भाजपा सरकार लाने को बताया प्राथमिकता    

less than 1 minute read
Dec 04, 2021

जयपुर।

भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ( Neha Joshi ) को राजस्थान भाजयुमो ( Rajasthan BJYM ) का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। नई प्रदेश प्रभारी के ज़िम्मे राजस्थान में युवा मोर्चा को मजबूत करना और मिशन 2023 के मद्देनज़र संगठन की गतिविधियों पर ज़ोर देना रहेगा। इधर नेहा जोशी ने राजस्थान युवा मोर्चा की प्रदेश प्रभारी बनाये जाने पर ख़ुशी व्यक्त की है।

गौरतलब है कि भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को देश के सभी 36 राज्यों में कार्यरत भाजपा युवा मोर्चा के लिए प्रदेश प्रभारी और सह-प्रभारियों की घोषणा की है। युवा मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों को विभिन्न राज्यों में ये अतिरिक्त ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।

पुनः भाजपा सरकार लाने पर फोकस: नेहा जोशी
जोशी ने अपनी पहली प्रतिक्रिया में कहा कि वे पूरी निष्ठा के साथ इस नई और बड़ी ज़िम्मेदारी का निर्वहन करेंगी। साथ ही राजस्थान में फिर से भाजपा सरकार लाने में युवा मोर्चा की सक्रीय भूमिका रखने पर फोकस करेंगी।

युवा कार्यकर्ताओं को मदद करेगा 'मार्गदर्शन': हिमांशु
राजस्थान युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने भी नेहा जोशी को राजस्थान प्रदेश प्रभारी बनाये जाने पर ख़ुशी ज़ाहिर की है। हिमांशु ने कहा कि भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या और प्रदेश प्रभारी नेहा जोशी का मार्गदर्शन राजस्थान भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को निश्चित रूप से मदद करेगा। उन्होंने कहा कि इस नियुक्ति से राजस्थान के युवा कार्यकर्ताओं में आने वाले दिनों में अकल्पनीय उपलब्धि हासिल करने के प्रति जोश और उत्साह है।

Published on:
04 Dec 2021 01:09 pm
Also Read
View All

अगली खबर