7 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किशोरी को जिसके सुपुर्द कर गए मां बाप, उसी की नीयत हुई खराब, कोशिश नाकाम हुई तो पीट कर छोड़ा

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Nidhi Mishra

Oct 20, 2018

neighbor attempted to rape minor girl in jaipur

neighbor attempted to rape minor girl in jaipur

जयपुर। सदर थाना इलाके में स्थित लोको कॉलोनी में रहने वाली एक किशोरी से रेप के प्रयास का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता ने पड़ोसी आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है, आरोपी अभी फरार है। पुलिस ने पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार कॉलोनी में रहने वाली पंद्रह साल की लड़की अपने घर पर अकेली थी। उसके माता—पिता लड़की को छोड़कर गांव गए थे और सुरक्षा के लिए पास ही रहने वाले पड़ोसी को कहा था। लेकिन घर के दूसरी ओर रहने वाले पड़ोसी हरिओम की नीयत लड़की पर डोल गई और वह रात के समय दीवार कूदकर घर में कूद गया। उसने लड़की का मुंह दबाकर रेप की कोशिश की, लेकिन लड़की के चीखने पर दूसरा पड़ोसी दौड़ा। इस दौरान हरिओम ने लड़की को पीटा और वहां से भाग छूटा। आपको बता दें कि दुष्कर्म मामले में कड़ा प्रावधान होने के बावजूद इस तरह के मामलों में कमी नहीं आई है।