7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan New CM: राज्यपाल को सरकार बनाने का दावा पेश, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सौंपी विधायकों की सूची

Rajasthan New CM: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी ने राजस्थान में भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार बनाने का दावा पेश किया। जोशी ने मंगलवार शाम यहां राजभवन में राज्यपाल कलराज मिश्र को इस बारे में पत्र सौंपा, जिसमें शर्मा को मुख्यमंत्री के रूप में विधायक दल का नेता चुन लिए जाने की जानकारी दी।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Kirti Verma

Dec 13, 2023

rajasthan new cm

Rajasthan New CM: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी ने राजस्थान में भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार बनाने का दावा पेश किया। जोशी ने मंगलवार शाम यहां राजभवन में राज्यपाल कलराज मिश्र को इस बारे में पत्र सौंपा, जिसमें शर्मा को मुख्यमंत्री के रूप में विधायक दल का नेता चुन लिए जाने की जानकारी दी। इसके बाद राज्यपाल मिश्र ने भजन लाल शर्मा को मुख्यमंत्री पद की शपथ के लिए आमंत्रित किया।

रक्षा मंत्री और पार्टी पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के उच्चस्तरीय शिष्टमंडल ने मंगलवार शाम यहां राजभवन में राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल मिश्र को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई सरकार के समर्थन में एक सौ पंद्रह विधायकों की सूची भी प्रस्तुत की। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी ने राज्यपाल मिश्र को राजस्थान में मुख्यमंत्री के रूप में भजन लाल शर्मा के नाम का पत्र प्रस्तुत किया। उन्हें विधायक दल का नेता चुने जाने संबंधी पत्र भी सौंपा। राज्यपाल से मिलने गए प्रतिनिधिमंडल में विधानसभा अध्यक्ष के लिए नामित विधायक वासुदेव देवनानी, उप मुख्यमंत्री के रूप में नामित दीया कुमारी व प्रेमचंद बैरवा, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड व पार्टी के संगठन महामंत्री चंद्रशेखर सहित अन्य नेता भी शामिल थे।

मंत्रिमंडल की भी 15 को ही हो सकती है शपथ
मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री सहित मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य भी 15 दिसम्बर को ही शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह कहां होगा। इसे लेकर देर रात तक मंथन चलता रहा।

यह भी पढ़ें : भजन लाल शर्मा होंगे राजस्थान के नए सीएम, माता-पिता की आंखों से छलके आंसू

मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में होगा विकास
प्रधानमंत्री ने बड़ी जिम्मेदारी दी है, उनके विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। पीएम के नेतृत्व में प्रदेश में सर्वांगीण विकास होगा। महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को हर संभव तरह से निभाने का प्रयास करूंगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, रक्षा मंत्री व पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह, विनोद तावड़े एवं सरोज पांडेय, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी, प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, केन्द्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी का मैं आभार व्यक्त करता हूं। भजनलाल शर्मा, मुख्यमंत्री घोषित होने पर पहला बयान

15 को ही भजन लाल का जन्मदिन
सीएम पद का शपथ ग्रहण समारोह 15 दिसम्बर होगा और इसी दिन भजनलाल शर्मा का जन्मदिन भी है। भाजपा कार्यालय में भजनलाल शर्मा व उनके समर्थक भी इससे उल्लासित नजर आए।

यह भी पढ़ें : जानिए पहली बार MLA बने भजन लाल शर्मा के राजस्थान के मुख्यमंत्री बनने की असली कहानी