5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नए चने की दस्तक

यहां कृषि उपज मंडी में मंगलवार को इस सीजन के नए चने की आवक हुई। शाहाबाद पंचायत समिति के खीरिया गांव निवासी किसान राधेश्याम व बुद्धराम चने की जिंस लेकर लेकर यहां पहुंचे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

afjal khan

•

Updated: 10 Feb 2016, 2:10 AM IST

यहां कृषि उपज मंडी में मंगलवार को इस सीजन के नए चने की आवक हुई। शाहाबाद पंचायत समिति के खीरिया गांव निवासी किसान राधेश्याम व बुद्धराम चने की जिंस लेकर लेकर यहां पहुंचे।

सीजन के पहले चने की नीलामी अधिकतम 4451 रुपए क्विंटल की दर से विक्रय किया गया। इससे व्यापारियों में उत्साह रहा। किसान राधेश्याम का कहना था कि करीब तीन बोरी प्रति बीघा की उपज हुई है। वह इन्द्र प्रसाद मथुरालाल की आढ़त में चना लेकर पहुंचे।

बाद में प्रमुख मंडी व्यापारी विमल बंसल, राधेश्याम पारीक व सुनील अग्रवाल, राजेन्द्र जैन, धर्मचन्द जैन एवं प्रदीप मेहता आदि ने नीलामी में भाग लिया।

इस दौरान एक किसान के चने का 4451 व दूसरे किसान का चना 4251 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से फर्मों को बेचा गया।