30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आर्थिक कमजोर के लिए 1 हजार 24 फ्लैट्स

जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा आर्थिक रूप में कमजोर एवं अल्प व मध्यम आय वर्ग के लिए अर्फोडेबल हाउसिंग पॉलिसी एवं निजी खातेदारी की योजनाओं में 1024 फ्लेट्स एवं 111 भूखंडों के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि 6 दिसंबर, 2020 तक बढ़ाई गई है। इसकी लॉटरी 11 जनवरी, 2021 को निकाली जाएगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Chandra Shekhar Pareek

•

Updated: 10 Nov 2020, 11:43 PM IST

जेडीए की ओर से अर्फोडेबल हाउसिंग पॉलिसी के तहत तथा निजी खातेदारी की विभिन्न योजनाओं में कमजोर आय वर्ग के लिए 720 फ्लेट तथा अल्प आय वर्ग के लिए 253 तथा मध्यम आय वर्ग के लिए 51 फ्लेट्स तथा निजी खातेदारी की विभिन्न योजनाओं में कमजोर आय वर्ग के लिए 32 भूखंड एवं अल्प आय वर्ग के लिए 79 भूखंडों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
यह होगा फ्लैट्स का क्षेत्रफल
उक्त ईडब्ल्यूएस फ्लेटस का क्षेत्रफल लगभग 350 वर्ग फीट तक, एलआईजी फलेट्स के लिए 351 से 550 वर्ग फीट तक तथा एमआईजी श्रेणी के फलेट 700 वर्ग फीट तक हैं। इसी तरह निजी खातेदारी की योजनाओं में भूखण्डों का क्षेत्रफल ईडब्ल्यूएस के लिए 45 वर्गमीटर तक व एलआईजी के लिए 46 से 75 वर्गमीटर तक हैं। इन योजनाओं में फ्लेटस एवं भूखंड के लिए प्रशासनिक शुल्क राशि कमजोर आय वर्ग हेतु 10 हजार, एलआईजी के लिए 20 हजार एवं एमआईजी के लिए 30 हजार रुपए रखी गई है।
यह रहेगी तिथियां
प्राधिकरण की वेबसाइट पर आवेदकों की सूची का प्रकाशन (आक्षेप आमंत्रित करने हेतु) 13 दिसंबर, आवेदन कर्ताओं की ओर से आक्षेप प्रस्तुत करने की अवधि (आवेदन पत्र में दर्ज की गई प्रविष्टियों के संबंध में) 13 दिसंबर से 20 दिसंबर, 2020 तक, सक्षम समिति द्वारा प्राप्त आक्षेपों का निस्तारण अवधि 28 दिसंबर तक एवं सक्षम समिति द्वारा प्राप्त आक्षेपों पर लिये गये निर्णय का प्रकाशन दिनांक 4 जनवरी, 2021 तक की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग