4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गहलोत सरकार की योजनाओं का प्रचार करेंगे एनजीओ और फाउंडेशन, चेयरमैन मसीह करेंगे संवाद

राज्य सरकार का स्वैच्छिक क्षेत्र विकास केन्द्र 15 जनवरी से सभी जिलों मे एनजीओ, ट्रस्ट और फाउंडेशन के साथ संवाद कार्यक्रम प्रारंभ करने जा रहा है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rahul Singh

Jan 06, 2023

गहलोत सरकार की योजनाओं का प्रचार करेंगे एनजीओ और फाउंडेशन, चेयरमैन मसीह करेंगे संवाद

गहलोत सरकार की योजनाओं का प्रचार करेंगे एनजीओ और फाउंडेशन, चेयरमैन मसीह करेंगे संवाद

राज्य सरकार का स्वैच्छिक क्षेत्र विकास केन्द्र 15 जनवरी से सभी जिलों में एनजीओ, ट्रस्ट और फाउंडेशन के साथ संवाद कार्यक्रम प्रारंभ करने जा रहा है।

स्वैच्छिक क्षेत्र विकास केन्द्र के चेयरमैन मुमताज मसीह ने बताया कि राज्य सरकार की जन कल्याण योजनाओं के प्रचार और क्रियान्विति के लिए ये कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। इसमें एनजीओ, फाउंडेशन और विभिन्न ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ संवाद करेंगे। इसमें हर जिले को शामिल किया जाएगा। ये दो दिवसीय संवाद कार्यक्रम रहेगा। इसमें 10 सरकारी विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

दो माह में पूरा होगा संवाद
केन्द्र के चेयरमैन मुमताज मसीह ने बताया कि दो माह के अंदर प्रदेश के सभी जिलों में स्वैच्छिक क्षेत्र विकास केन्द्र का संवाद कार्यक्रम कर लिया जाएगा। इसमें राज्य सरकार की जन कल्याण योजना का शीघ्रता से लाभार्थियों को लाभ प्रदान करने, जन कल्याण योजना के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं पर विचार विमर्श किया जाएगा। साथ ही सरकार की योजनाओं से अधिक व्यक्तियों को कैसे लाभ दिलाया जा सके, इसके भी सुझाव लिए जाएंगे। चेयरमैन मसीह ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्वैच्छिक क्षेत्र विकास केन्द्र के नए संविधान को मंजूरी दे दी है और इसे ज्यादा अधिकार दिए जा रहे है। इससे अब राज्य सरकार की जन कल्याण योजनाओं से जुडे 10 सरकारी विभागों की क्रियान्विति की मॉनीटरिंग करने, ट्रस्ट, फाउंडेशन और एनजीओ की भागीदारी सुनिश्चित करने में मदद मिलेंगी। प्रदेश के सभी जिलों मे केन्द्र संवाद कार्यक्रम में आए विचार मंथन और सुझावों की रिपोर्ट मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को दी जाएगी।

रिपोर्ट भी लेंगे निगरानी की :
चेयरमैन मसीह ने बताया कि स्वैच्छिक क्षेत्र विकास केन्द्र के संवाद कार्यक्रम पूरा हो जाने के बाद सभी जिलों में केन्द्र की ओर से ट्रेनिंग कैंप भी आयोजित किए जाएंगे।इसमें जिले के रजिस्ट्रेशन फाउंडेशन, ट्रस्ट, एनजीओ के पदाधिकारियों के साथ जिले के 10 अन्य कार्यकर्ताओं को भी ट्रेनिंग दी जाएगी। इसमें वह राज्य सरकार जन कल्याण योजना की संबंधित सरकारी विभागों की बराबर निगरानी कर स्वैच्छिक क्षेत्र विकास केन्द्र को समय समय पर रिपोर्ट दे सकेंगे।