3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंतजार खत्म: आज से दो दिन सजेगा नाइट बाजार, जयपुर की संस्कृति होगी साकार

-150 कियोस्क लगेंगे, जो बेहतर करेगा, उसके साथ निगम आगे करेगा काम -शाम सात से रात एक बजे तक खुलेगा नाइट बाजार

less than 1 minute read
Google source verification
इंतजार खत्म: आज से दो दिन सजेगा नाइट बाजार, जयपुर की संस्कृति होगी साकार

इंतजार खत्म: आज से दो दिन सजेगा नाइट बाजार, जयपुर की संस्कृति होगी साकार

जयपुर. जलमहल की पाल पर सोमवार से नाइट बाजार शुरू होगा। दो दिन तक चलने वाले इस नाइट बाजार का यह डेमो होगा। शाम सात से रात एक बजे तक शहरवासी यहां आकर नाइट बाजार का लुत्फ उठा सकेंगे। 150 कियोस्क लगाए जाएंगे। इसके अलावा यहां लाइट एंड साउंड शो के अलावा कल्चरल कार्यक्रम में कठपुतली डांस से लेकर कालबेलिया, चरी नृत्य होगा। इसके अलावा कियोस्क में खरीदारी के विकल्प मौजूद होंगे।

निगम अधिकारियों की मानें तो नाइट बाजार डेमो के तौर पर लगाया जा रहा है। इसमें तीन फर्म हिस्सा ले रही हैं। जो बेहतर करेगा, उसके साथ निगम अनुबंध कर नाइट बाजार को आगे बढ़ाएगा।


इसलिए चल रहे प्रयास
-अभी राजधानी में विदेशी सैलानी डेढ़ से दो दिन तक रुकता है। नाइट बाजार को विकसित कर सैलानी एक की जगह दो नाइट स्टे करना चाहेगा।
-इससे होटल व्यवसाय बढ़ेगा। रेस्टोरेंट से लेकर स्थानीय कला और संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा।

लम्बे समय से चल रही है कवायद
शहर में नाइट बाजार को विकसित करने की कवायद पिछले पांच छह वर्ष से चल रही है। परकोटे के प्रमुख बाजारों में लाइटों को लगाया गया। पहले चौड़ा रास्ता में नाइट बाजार विकसित करने का प्लान बनाया था, लेकिन स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया और निगम बैकफुट पर आ गया। अब जलमहल की पाल पर इसे डेमो के तौर पर लगाया जा रहा है।


नया प्रयोग जयपुरवासियों और सैलानियों को पसंद आएगा। लम्बे समय से नाइट बाजार को विकसित करने की कोशिश की जा रही थी। अधिकारियों के प्रयासों से डेमो लगाया जा रहा है। आने वाले दिनों में इसको बेहतर तरीके से लोगों के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। ताकि लोगों को एक बेहतर विकल्प मिल सके।
-विश्राम मीना, आयुक्त

Story Loader