Nirjala Ekadashi 2023: निर्जला एकादशी पर आराध्य देव गोविंद देवजी सहित सभी प्रमुख वैष्णव मंदिरों में ठाकुर जी ने जल विहार किया। गर्भ गृह में सुगंधित जल के फव्वारे चले। इस मौके पर विशेष झांकी सजाई गई। गोविंद देवजी मंदिर में सुबह की झांकियों में श्रद्धालु उमड़ पड़े। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व्यवस्था बनाने में जुटे रहें। श्रृंगार झांकी के समय मंदिर में पैर रखने की भी जगह नहीं बची। राधे-राधे से मंदिर से गूंजायमान हो उठा। सुबह मंदिर महंत अंजन कुमार गोस्वामी ने ठाकुर जी का पंचामृत अभिषेक किया। दोपहर को ठाकुर जी ने राधा जी के संग धवल पोशाक में जल विहार का आनंद लिया। पंद्रह मिनिट तक चांदी का फव्वारा चला।
परकोटा गणेश मंदिर में सजी जलविहार झांकी
Nirjala Ekadashi 2023: चांदपोल स्थित परकोटा गणेश मंदिर में गणेश जी की फूल बंगला और जलविहार की झांकी सजाई। गणेश जी को फव्वारे से स्नान कराया गया। भगवान को शीतलता प्रदान करने वाले आम तरबूज फालसे कुल्फी ठंडे व्यंजनों भोग लगाया। परकोटा गणेश मंदिर के युवाचार्य अमित शर्मा के सानिध्य में प्रातः गणेश जी महाराज का विभिन्न फलों के रसों से अभिषेक हुआ भगवान को नवीन पोशाक धारण कराकर आमरस और कई फलों के रसों से भगवान को भोग लगाया मंदिर प्रांगण में गंगा दसमी के उपलक्ष में नव पारायण पाटो का आयोजन विद्वान पंडितों के द्वारा किया गया इस मौके पर भगवान गणेश को नौका विहार करवाया गया नौका विहार की झांकी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का ताता लगा रहा मंदिर में आने वाले भक्तों को प्रसाद के रूप में आमरस पिलाया गया।
मंगोड़ी वालों की बगीची में महिलाओं ने किया दान
मंगोडी वालो की बगीची में स्थित राधाकृष्ण मंदिर में जलविहार झांकी सजाई गई। भगवान को फलों का व ठंडे व्यंजनों का भोग लगाया गया। महिलाओं ने यहां मिट्टी के कलश से पानी चढ़ाया और फलों व आदि वस्तुओं का दान किया।