India House in Paris: नीता अंबानी ने दीप प्रज्वलित करके इंडिया हाउस की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि आज बहुत खुशी हो रही है।
Nita Ambani: रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी (Nita Ambani) ने पेरिस में इंडिया हाउस का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि भारत अब ओलंपिक की मेजबानी के लिए तैयार है। बता दें कि पेरिस में भारत के पहले कंट्री हाउस यानी इंडिया हाउस का उद्घाटन हुआ। नीता अंबानी ने दीप प्रज्वलित करके इंडिया हाउस की शुरुआत की।
उन्होंने कहा कि आज बहुत खुशी हो रही है। यह ओलंपिक में भारत का पहला कंट्री हाउस है। उन्होंने कहा कि हम आशा करते हैं कि हमारे एथलीटों के लिए यह घर से दूर एक घर बन जाए। एक ऐसी जगह जहां हम उनका सम्मान करें। कार्यक्रम में भारत की कई मशहूर हस्तियां शामिल थीं।