3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देरी से दफ्तर पहुंचने पर नोटिस, राजस्थान सचिवालय कर्मचारियों और RAS अधिकारी में तकरार

Jaipur News: समय पर दफ्तर नहीं पहुंचने के मामले में कर्मचारी को नोटिस देने को लेकर गुरुवार को सचिवालय कर्मचारियों और एक आरएएस अधिकारी के बीच तकरार हो गई। जानिए पूरा मामला-

less than 1 minute read
Google source verification
rajasthan_secretariat__1.jpg

Jaipur News: समय पर दफ्तर नहीं पहुंचने के मामले में कर्मचारी को नोटिस देने को लेकर गुरुवार को सचिवालय कर्मचारियों और एक आरएएस अधिकारी के बीच तकरार हो गई। पर्यटन विभाग में संयुक्त सचिव मो. अबू बक्र पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए सचिवालय कर्मचारी संघ पदाधिकारी सीताराम चौधरी, पूर्व अध्यक्ष कपिल गुर्जर सहित अन्य कर्मचारी वहां पहुंचे और अधिकारी से उनका पक्ष सुनने को कहा।


बताया जा रहा है कि कर्मचारी को नोटिस देने व कथित रूप से अमर्यादित भाषा के प्रयोग को लेकर दोनों पक्षों में तकरार हो गई। हंगामा होता देख कई अधिकारी- कर्मचारी भी वहां आ गए और आरएएस अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। अन्य कई आरएएस अधिकारी भी वहां पहुंचे और समझाइश करने लगे। सचिवालय में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने कर्मचारियों को शांत कराया। कर्मचारियों ने कार्मिक विभाग प्रमुख सचिव और सीएस सुधांश पंत को ज्ञापन सौंपकर आरएएस अधिकारी पर कार्रवाई की मांग की है।


मैंने किसी कर्मचारी के साथ गलत व्यवहार नहीं किया, दफ्तर देरी से आने वाले कर्मचारी को नोटिस दिया था। कोई जाति-सूचक शब्द इस्तेमाल नहीं किए थे। बेवजह तूल दिया जा रहा है।

अबूबक्र, संयुक्त शासन सचिव पर्यटन विभाग

Story Loader