
राज्य के आंगनबाड़ी केन्द्रों के संचालन समय में बदलाव
अब एक अप्रेल से सुबह 8 बजे से 12 बजे तक खुलेंगे आंगनबाड़ी केंद्र
समेकित बाल विकास सेवा निदेशालय के तहत संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन समय में बदलाव किया गया है। एक अप्रेल से 30 सितंबर तक अब इन आंगनबाड़ी केंद्रों का समय सुबह 08:00 से दोपहर 12:00 बजे तक तक रहेगा। आंगनबाड़ी सहायिका को केन्द्र समय से आधे घंटे पूर्व और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को केंद्र समय से 15 मिनट पूर्व आंगनबाड़ी केंद्र पर उपस्थित होना होगा। कार्यकर्ता, केन्द्र संचालन समय के बाद 2 घंटे प्रतिदिन गृह सम्पर्क सम्बन्धी कार्य पूरा करेंगी। पर्यवेक्षक प्रतिदिन आंगनबाड़ी केन्द्र खुलने के समय से प्रभावी निरीक्षण-पर्यवेक्षण और केन्द्र समय के बाद गृह सम्पर्क का पर्यवेक्षण सुनिश्चित करेंगे।
राजस्थान दिवस कल, 550 से अधिक कलाकार देंगे प्रस्तुति
— अल्बर्ट हॉल पर होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम
— पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह व प्रमुख सचिव गायत्री राठौड़ ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
— अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा—निर्देश
— पर्यटन निदेशक और जयपुर ग्रेटर नगर निगम आयुक्त भी रहे मौजूद
जयपुर। राजस्थान दिवस बुधवार को मनाया जाएगा। इसे लेकर पर्यटन विभाग की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। रामनिवास बाग के अल्बर्ट हॉल पर शाम 7 बजे राज्य स्तरीय कार्यक्रम होगा, जिसमें 550 से अधिक कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को मंगलवार को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। वहीं पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह सहित विभाग के आला अधिकारियों ने शाम को अल्बर्ट हॉल पर कार्यक्रम को लेकर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया।
राज्य स्तरीय कार्यक्रम को लेकर पर्यटन विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह सहित पर्यटन विभाग की प्रमुख सचिव गायत्री राठौड़, पर्यटन निदेशक निशांत जैन, जयपुर ग्रेटर नगर निगम आयुक्त यज्ञमित्र देव सहित कई अधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा—निर्देश दिए। पर्यटन विभाग की प्रमुख सचिव गायत्री राठौड़ ने बताया कि राजस्थान उत्सव में अल्बर्ट हॉल पर 550 से अधिक लोक कलाकारों की प्रस्तुति होगी। यह उत्सव सदियों पुरानी विरासत प्रदर्शन के माध्यम से दर्शकों को लुभाएगा। सांस्कृतिक संध्या के दौरान रूप कुमार राठौर और सुनाली राठौर जैसे प्रसिद्ध कलाकारों भी अपनी प्रस्तुति देंगे, वहीं पद्मश्री अनवर खान और पुष्कर के नाथू लाल सोलंकी भी प्रस्तुति होगी।
Published on:
29 Mar 2022 08:51 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
