25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब निर्यातकों को परेशान कर रहा चीन

चीन ने अब भारतीय निर्यातकों को परेशान करना शुरू कर दिया है। चीन के तमाम बंदरगाहों पर रोड़े अटकाए जा रहे हैं। भारतीय माल को कई दिनों तक रोका जा रहा है। परेशान निर्यातकों ने केंद्र से इसकी शिकायत भी की है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Dhairya Kumar Mishra

•

Updated: 28 Jun 2020, 5:33 PM IST

अब निर्यातकों को परेशान कर रहा चीन

अब निर्यातकों को परेशान कर रहा चीन

चीन ने अब भारतीय निर्यातकों को परेशान करना शुरू कर दिया है। चीन के तमाम बंदरगाहों पर रोड़े अटकाए जा रहे हैं। भारतीय माल को कई दिनों तक रोका जा रहा है। परेशान निर्यातकों ने केंद्र से इसकी शिकायत भी की है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय को हाल ही में भेजे नोट में फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशन्स ने कहा है कि हांगकांग और चीनी में सीमा शुल्क विभाग पिछले कई दिनों से भारत से निर्यात किए माल को बंदरगाहों पर रोके हुए हुए। एफआइइओ के अनुसार कई निर्यातकों ने चीन में ऐसी अड़चनों की सूचना दी है। एक निर्यातक ने बताया कि हांगकांग में कई दिनों से उनके ऑर्गेनिक कैमिकलों की बड़ी खेप रोकी गई है। उन्हें बताया गया है कि भारत में चीन से पहुंच रही माल की भौतिक जांच की जा रही है। इसके जवाब में ही चीन में भारतीय निर्यातकों के साथ ऐसा सुलूक किया जा रहा है। एफआइइओ ने मंत्रालय से अनुरोध किया है कि वह केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआइसी) के साथ भारतीय बंदरगाहों पर देरी का मामला उठाए।
चीन एलएसी पर सैनिकों की बढ़ोतरी के साथ ही अब पैंगॉन्ग त्सो झील के फिंगर 4 के पास हेलीपैड बना रहा है। फिंगर आठ पर स्थाई बेस है और वह ८ किमी पश्चिम में फिंगर 4 के दोनों किनारों पर शेल्टर, बंकर जैसे बुनियादी ढांचे बना रहा है।
हमारे भी जवान मारे गए: चीनी राजदूत
भारत में चीन के राजदूत सुन वीदोंग ने मान लिया है कि १५ जून की रात गलवान में हुई हिंसक झड़प में चीन के भी जवान मारे गए थे। एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा, ' भयानक शारीरिक संघर्ष में दोनों ओर से सैनिक हताहत हुए।Ó