Rajasthan News : एक बड़ी खबर। कर्जदारों की लिए राहत। स्वयं या परिवार के किसी सदस्य के गंभीर रोगी होने के कारण कर्ज की किस्त नहीं चुका पा रहे हैं और परिवार को बेदखली का खतरा सता रहा है, तो यह खबर आपके लिए है। ऐसे परिवारों के पास किस्त री-शिड्यूल करवाने और हर माह किस्त के रूप में आंशिक राशि जमा करवाकर मुश्किल से बचने का विकल्प है। राज्य सरकार ने सभी कलक्टरों से कहा है कि मुश्किल की घड़ी में फंसे परिवारों को इस विकल्प की जानकारी देकर उन्हें मानवीय आधार पर राहत दिलाएं।