23 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rahul Gandhi से मिले Vinod Jakhar, मुलाकात के बाद लिख डाला ये भावुक पोस्ट

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने आज दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। राजस्थान की छात्र राजनीति से निकलकर राष्ट्रीय फलक पर अपनी पहचान बनाने वाले जाखड़ की यह मुलाकात न केवल शिष्टाचार भेंट थी, बल्कि संगठन की भविष्य की दिशा तय करने वाला एक महत्वपूर्ण संवाद भी रही।

3 min read
Google source verification

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान के 'लाल' विनोद जाखड़ ने आज नई दिल्ली में राहुल गांधी के दरबार में हाजिरी लगाई। राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान मिलने के बाद यह उनकी पहली औपचारिक मुलाकात थी। विनोद जाखड़ ने खुद सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए अपने संघर्ष और भविष्य के संकल्पों को दोहराया। जाखड़ ने राहुल गांधी को आगामी 28 फरवरी 2026 को होने वाले अपने पदभार ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित किया है।

यह केवल पद नहीं, युवाओं की आवाज है : जाखड़

मुलाकात के बाद विनोद जाखड़ भावुक नजर आए। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि एक साधारण कार्यकर्ता पर विश्वास जताते हुए राहुल गांधी ने जो ऐतिहासिक दायित्व सौंपा है, वह उनके लिए केवल एक पद नहीं है। यह संगठन की गौरवशाली विचारधारा, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प है। उन्होंने वादा किया कि वे युवाओं की आवाज को मजबूती देंगे और छात्रहितों के लिए निरंतर संघर्ष करेंगे।

ये लिखा जाखड़ ने

''एनएसयूआई राष्ट्रीय अध्यक्ष की महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी सौंपे जाने के उपरांत देश के युवाओं के प्रेरणास्रोत, लोकसभा नेता प्रतिपक्ष आदरणीय राहुल गांधी जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया। आगामी 28 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले "पदभार ग्रहण समारोह" में सादर आमंत्रित किया। एक साधारण कार्यकर्ता पर विश्वास जताते हुए आपने जो यह ऐतिहासिक दायित्व सौंपा है, वह मेरे लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि संगठन की गौरवशाली विचारधारा, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प है। यह जिम्मेदारी मेरे लिए युवाओं की आवाज़ को मजबूती देने, छात्रहित और सामाजिक न्याय के मुद्दों को प्राथमिकता से उठाने तथा संगठन को नई ऊर्जा और दिशा देने का अवसर है। आपके मार्गदर्शन, दूरदर्शी नेतृत्व और संघर्षशील विचारधारा से प्रेरणा लेते हुए मैं पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ एनएसयूआई को सशक्त बनाने, देश के युवाओं को संगठित करने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करता रहूँगा। आपके विश्वास, स्नेह और इस अमूल्य अवसर के लिए मैं हृदय की गहराइयों से कृतज्ञ हूँ। यह विश्वास मेरे लिए प्रेरणा भी है और संकल्प भी कि संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता के साथ मिलकर हम देश के युवाओं के सपनों को साकार करने की दिशा में निरंतर अग्रसर रहेंगे। एक बार पुनः आपका हार्दिक धन्यवाद।''

राजस्थान से दिल्ली तक का सफर

विनोद जाखड़ की यह नियुक्ति राजस्थान के लिए विशेष गौरव का विषय है, क्योंकि वे प्रदेश के पहले छात्र नेता हैं जिन्हें NSUI का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है।

  • साधारण पृष्ठभूमि: जयपुर के पास विराटनगर के एक छोटे से गाँव से आने वाले जाखड़ के पिता मिस्त्री का काम करते थे।
  • ऐतिहासिक जीत: 2018 में राजस्थान विश्वविद्यालय (RU) में टिकट कटने के बाद निर्दलीय चुनाव लड़कर वे यूनिवर्सिटी के पहले दलित अध्यक्ष बने थे।
  • जेल और संघर्ष: पिछले साल RSS के एक कार्यक्रम का विरोध करने पर उन्हें 17 दिन जेल में बिताने पड़े, जिसे कांग्रेस आलाकमान ने उनके समर्पण और विचारधारा के प्रति वफादारी के रूप में देखा।

राहुल गांधी का 'सीधा संवाद' और भरोसा

सूत्रों के मुताबिक, इस पद के लिए राहुल गांधी ने खुद करीब 15 दावेदारों का इंटरव्यू लिया था। विनोद जाखड़ की सादगी, जमीनी पकड़ और विपरीत परिस्थितियों में संगठन के साथ खड़े रहने की क्षमता ने उन्हें रेस में सबसे आगे रखा। आज की मुलाकात में राहुल गांधी ने भी जाखड़ को शुभकामनाएं दीं और छात्रों के बीच कांग्रेस की जड़ों को मजबूत करने का मंत्र दिया।

28 फरवरी : दिल्ली में संभालेंगेपदभार

विनोद जाखड़ आगामी 28 फरवरी को NSUI राष्ट्रीय कार्यालय, 5 रायसीना रोड, नई दिल्ली में औपचारिक रूप से पदभार संभालेंगे। इस कार्यक्रम में राजस्थान से सचिन पायलट, गोविंद सिंह डोटासरा और प्रदेश के कई अन्य दिग्गज नेताओं के शामिल होने की संभावना है। जाखड़ ने राहुल गांधी के साथ-साथ प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे को भी इस समारोह के लिए आमंत्रित किया है।