
Electricity Connection: जयपुर। अब बिजली कनेक्शन लेने के लिए उपभोक्ताओं को शुल्क जानने के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। जयपुर डिस्कॉम ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए “बिजली मित्र पोर्टल” पर नई ऑनलाइन सेवा शुरू की है, जिससे आवेदक घर बैठे ही महज 5 से 10 सेकंड में नए कनेक्शन का पूरा शुल्क जान सकते हैं।
इस डिजिटल सुविधा के तहत आवेदक को केवल कनेक्शन की श्रेणी, सिंगल या थ्री फेज, कॉन्ट्रैक्ट डिमांड, सर्विस लाइन की लंबाई और किलोवाट क्षमता जैसी जरूरी जानकारी भरनी होगी। जानकारी दर्ज करते ही स्क्रीन पर तुरंत शुल्क की राशि दिखाई दे जाएगी।
पहले उपभोक्ताओं को अनुमान नहीं होता था कि कनेक्शन के लिए कितना खर्च आएगा। कई बार उन्हें कार्यालय जाकर जानकारी लेनी पड़ती थी और डिमांड नोट देखकर चिंता बढ़ जाती थी। अब यह प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और आसान हो गई है।
डिस्कॉम अधिकारियों का कहना है कि इस पहल से समय की बचत होगी, अनावश्यक भागदौड़ कम होगी और उपभोक्ताओं को पहले से खर्च की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। डिजिटल सेवाओं से बिजली विभाग और उपभोक्ताओं के बीच भरोसा भी मजबूत होगा।
Updated on:
23 Feb 2026 01:15 pm
Published on:
23 Feb 2026 01:11 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
