12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नवगठित राजपूत सभा भवन के पदाधिकारियों ने ली शपथ, राजस्थानी अंदाज में साफा पहनाकर किया गया सम्मान

सभा के क्षेत्राधिकार वाले 12 जिलों के आजीवन सदस्य और विधानसभा क्षेत्रवार प्रतिनिधियों में से 7606 मतदाताओं ने 4436 ने वोट डाले। इस मौके पर चंदलाई ने कहा कि कुरीतियों को खत्म करने के साथ ही समाज में एकजुटता और सामाजिक प्रकल्पों को पूरा करने पर जोर दिया जाएगा। ताकि समाज को एक नई दिशा मिल सके।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Abdul Bari

Apr 27, 2022

नवगठित राजपूत सभा भवन के पदाधिकारियों ने ली शपथ, राजस्थानी अंदाज में साफा पहनाकर किया गया सम्मान

जयपुर. राजपूत समाज के संगठन राजपूूत सभा भवन जयपुर के त्रिवार्षिक चुनाव हाल ही हुए हैं। बुधवार को भगवान दास रोड स्थित राजपूत सभा भवन में त्रिवार्षिक 2022—25 कार्यकारिणी समिति ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस दौरान प्रदेश के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष राम सिंह चंदलाई का सम्मान किया। गौरतलब है कि चुनाव में चंदलाई के पूरे पैनल ने पहली बार रेकॉर्ड जीत हासिल की। गौरतलब है कि अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशियों ने भाग्य आजमाया। अध्यक्ष, उपसभापति, महामंत्री, संगठन मंत्री, सहमंत्री व कोषाध्यक्ष सहित 15 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए मतदान हुआ। इसमें राम सिंह चंदलाई सभा के सभापति निर्वाचित घोषित किए। चंदलाई को कुल 2704 वोट मिले। वह 1783 मतों से जीते। इस दौरान समाज के लोगो ने उन्हें राजस्थानी अंदाज में साफा और माला पहनाकर उन्हें बधाई दी।

कुरीतियों को खत्म करना पहली प्राथमिकता
सभा के क्षेत्राधिकार वाले 12 जिलों के आजीवन सदस्य और विधानसभा क्षेत्रवार प्रतिनिधियों में से 7606 मतदाताओं ने 4436 ने वोट डाले। इस मौके पर चंदलाई ने कहा कि कुरीतियों को खत्म करने के साथ ही समाज में एकजुटता और सामाजिक प्रकल्पों को पूरा करने पर जोर दिया जाएगा। ताकि समाज को एक नई दिशा मिल सके।

इन्होंने ली शपथ
अध्यक्ष राम सिंह चंदलाई, उपाध्यक्ष प्रताप सिंह राणावत, महामंत्री बलबीर सिंह हाथोज, संगठन मंत्री धीर सिंह शेखावत, सह मंत्री मोहन सिंह बग्गड़, कोषाध्यक्ष प्रद्युम्न सिंह मुंडरू एवं कार्यकारिणी सदस्य के लिए एडवोकेट सुरेन्द्र सिंह नरूका, अजयपाल सिंह पचकोड़िया, अजयवीर सिंह जीरोता, एडवोकेट गजराज सिंह कैलाई, जोगेन्द्र सिंह सावरदा, जितेंद्र सिंह शेखावत, नटवर सिंह रोयल, पृथ्वी सिंह कालीपहाड़ी, मूल सिंह त्रिलोकपुरा, महेन्द्र सिंह भंवरथला, लोकेन्द्र सिंह लोटवाड़ा, विरेन्द्रपाल सिंह, हेमेन्द्र कुमारी दूदू, हर्षवर्धन सिंह मुंडरू, श्रवण सिंह लवाण चुने गए।