14 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

World Environment Day के अवसर पर नाहरगढ़ पहाड़ी पर चलाया सफाई अभियान लेकिन झाड़ियों से मिला कुछ ऐसा कि जाना पड़ गया थाने

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर बुधवार को हैरिटेज नगर निगम ने सफाई अभियान चलाया। इस दौरान झाड़ियों के पीछे से कुछ ऐसा मिला कि उसे लेकर तुरंत थाना जाना पड़ा।
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Supriya Rani

Jun 06, 2024

जयपुर. नाहरगढ़ पर सफाई करते हुए निगम की सतर्कता शाखा के सदस्यों को दो देशी कट्टे मिले। उपायुक्त सतर्कता पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि दो पुराने देसी कट्टे सड़क किनारे झाड़ियों में दबे हुए थे। कचरा निकालते समय ये भी बाहर आ गए। दोनों देशी कट्टों को स्थानीय ब्रह्मपुरी थाने में जमा करा दिया गया।

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर बुधवार को हैरिटेज नगर निगम ने सफाई अभियान चलाया। सैकड़ों लोगों ने दो घंटे श्रमदान किया। कनक वृंदावन तिराहे से लेकर नाहरगढ़ तक आठ किमी के क्षेत्र को दस जोन में बांटा गया। सफाई के दौरान 20 टन से ज्यादा कचरा निकाला गया। आयुक्त अभिषेक सुराणा ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था। देश-विदेश से पर्यटक जयपुर की ऐतिहासिक धरोहर को निहारने आते हैं। ऐसे में वे यहां से स्वच्छ छवि अपने साथ ले जाएं। आगे भी इस तरह का अभियान चलाएंगे।

श्रमदान के बाद जलमहल की पाल पर समापन समारोह हुआ। इसमें मुख्य अतिथि विधायक बालमुकुंदाचार्य ने निगम के काम की तारीफ की। उन्होंने कहा कि पिछले चार पांच माह में सफाई व्यवस्था सुधरी है। इस दौरान विधायक और आयुक्त ने पौधारोपण भी किया।

यह भी पढ़ें : Rajasthan Assembly By-election : राजस्थान में साल के अंत तक चुनाव का दौर, भाजपा और कांग्रेस के सामने ये हैं चुनौतियां