11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Operation Sindoor : शादी के बीच बज गया सायरन, दूल्हा-दुल्हन ने कीं सारी लाइटें बंद…, लोग बोले-फर्ज निभाया, वीडियो वायरल

India-Pakistan War: शादी में आए मेहमानों ने इसकी तारीफ करते हुए कहा कि दूल्हे ने एक जिम्मेदार नागरिक होने का फर्ज निभाया है।

Google source verification

जयपुर

image

Savita Vyas

May 09, 2025

जयपुर। राजस्थान में भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच जोधपुर में अनोखी शादी हुई। शादी की रस्में शुरू ही हुई थी कि अचानक ब्लैकआउट कर दिया गया। सायरन की आवाज सुनकर दूल्हे ने सारे कार्यक्रम को रोक दिया। इसके साथ ही घर की सारी लाइट्स भी बंद करवा दीं। इसके बाद दूल्हा-दुल्हन ने अंधेरे में सात फेरे लिए। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, पहले ब्लैकआउट रात 12.15 बजे से लागू होना था, लेकिन जिला कलक्टर ने ब्लैकआउट को अचानक रात 9.30 बजे से ही लागू कर दिया। इसी दौरान शहर में एक विवाह समारोह चल रहा था, जहां शादी की रस्में अंतिम चरण में थीं। लाइटें गुल होते ही शादी समारोह में मौजूद लोग असहज हो गए, लेकिन दूल्हा-दुल्हन ने जीवन की नई पारी शुरू करने से पहले देशभक्ति का जज्बा दिखाया। दोनों ने मोबाइल की रोशनी में सात फेरे की रस्में पूरी कीं। शादी में आए मेहमानों ने इसकी तारीफ करते हुए कहा कि दूल्हे ने एक जिम्मेदार नागरिक होने का फर्ज निभाया है।