80 प्रतिशत महिलाओं को मिलेगा प्रवेश GNM में प्रवेश प्रक्रिया 17 अक्टूबर से होगी शुरू
राजस्थान की महिलाओं के लिए चिकित्सा सेवाओं से जुड़ने का अवसर मिला हैं।निदेशालय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवायें राजस्थान ने नर्सिंग पाठयक्रम में प्रवेश के लिए युवाओं से आवेदन मांगे हैं।
ऑनलाइन आवेदन प्रोसेसे 17 अक्टूबर से शुरू होगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 नवम्बर रहेगी। जीव विज्ञान फिजिक्स, कैमेस्ट्री व बॉयलोजी विषयों से उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन के लिए योग्य होंगे।
आवेदन प्रकिया पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों को विद्यालयों में प्रवेश ऑनलाइन काउंसलिंग के आधार पर मेरिट बनाकर दी जाएगी। वहीं राज्य सरकार के मापदंड़ों के अनुसार नर्सिंग विद्यालयों में महिला व पुरुष अभ्यर्थियों को 80:20 के अनुपात में प्रवेश दिया जाएगा।
पाठयक्रम में कुल सीटों पर 80 प्रतिशत महिलाओं का प्रवेश दिया जाएगा। वहीं 20 प्रतिशत सीटों पर पुरुषों का प्रवेश दिया जाएगा।
किसी वर्ग में अगर महिला अभ्यर्थी का आवेदन नहीं आता है तो ही उस सीट पर पुुरुष को प्रवेश दिया जाएगा। GNM की सभी सीट महिला अभ्यर्थियों से ही भरी जाएगी।कुल सीटों में सिर्फ 20 प्रतिशत पर ही पुरुषों का प्रवेश मिल सकेगा।
शासन सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. पृथ्वी ने बताया कि जीएनएम प्रशिक्षण पाठ्यक्रम सत्र 2022-23 में प्रवेश के लिए 17 अक्टूबर से 10 नवम्बर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भरे जायेंगे। उन्होंने बताया कि प्रवेश संबंधी विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट www.rajswasthya.nic.in पर उपलब्ध है।