
Demo Pic
चित्तौड़गढ़/पत्रिका न्यूज नेटवर्क. पांडोली में मां पन्नाधाय पैनोरमा की जमीन आवंटित करने के नगरीय विकास विभाग शासन सचिव ने आदेश जारी किए है। मां पन्नाधाय के 8 मार्च को जन्मदिवस के पूर्व सरकार ने यह आदेश जारी किया है।
जयपुर प्रवास पर रहे राजस्थान धरोहर प्राधिकरण बोर्ड के अध्यक्ष सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने बताया की नगरीय विकास विभाग ने कला एवं संस्कृति विभाग की ओर से पांडोली में पन्नाधाय पैनोरमा के लिए निशुल्क भूमि आवंटन की है। भूमि पन्नाधाय पैनोरमा निर्माण के लिए भूमि उपयोग की सुनिश्चितता न्यास स्तर पर किए जाने की स्वीकृति प्रदान हुई है।
अनगढ़ बावजी पैनोरमा व मां पन्नाधाय पैनोरमा के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। जमीन आवंटन होने पर शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू हो सकेगा। 8 मार्च को मां पन्नाधाय का जन्मदिवस के पूर्व भूमि आवंटन आदेश जारी करने पर गुर्जर समुदाय ने हर्ष जताते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व जाड़ावत का आभार व्यक्त किया है।
फैक्ट फाइल: वीरांगना पन्नाधाय
पिता:- हरचंद जी हांकड़ा (गुर्जर)।
जन्म स्थान:- पांडोली गांव, चित्तौड़गढ़।
पति:- कमेरी गांव के चैहान गोत्रीय लालाजी गुर्जर के पुत्र श्री सूरजमल से पन्ना का विवाह हुआ। पन्ना के पति सूरजमल एक वीर सैनिक थे और चित्तौड़ राज्य में सेवारत थे।
वंशज:- पन्ना का एकमात्र पुत्र चंदन था जिसकी बाल्यावस्था में ही बलि चढ़ाकर पन्ना ने मेवाड़ राज्य के कुलदीपक उदयसिंह की रक्षा की थी।
Published on:
01 Mar 2023 01:28 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
