31 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Oscar Awards 2023 : ‘नाटू-नाटू’ छाया, सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट में कही बड़ी बात

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट किया, ऑस्कर में भारतीय कौशल को मिला सम्मान!

less than 1 minute read
Google source verification
Oscar Awards 2023 : 'नाटू-नाटू' छाया, सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट में कही बड़ी बात

Oscar Awards 2023 : 'नाटू-नाटू' छाया, सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट में कही बड़ी बात

जयपुर। एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' के सॉन्ग 'नाटू-नाटू' की चर्चा हो रही है। सभी गर्व महसूस कर रहे हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी खुशी जताई और बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया, ऑस्कर में भारतीय कौशल को मिला सम्मान! RRR फिल्म की टीम को अपने सुंदर गीत के लिए बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का #Oscar अवार्ड और फ़िल्म 'द एलिफेंट व्हिस्पर्स' की टीम को बेस्ट शार्ट डॉक्यूमेंट्री का ऑस्कर अवार्ड जीतने पर बधाई। ये प्रत्येक भारतवासी के लिए गर्व का पल है। उनके इस ट्वीट पर लोगों ने Congratulations India लिखा है। ट्विटर पर Congratulations India ट्रेंड कर रहा है।

गाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी के राजस्थान प्रभारी सतीश पूनिया ने भी ट्वीट किया है, उन्होंने लिखा, 95 वें ऑस्कर अवार्ड समारोह में भारतीय फिल्म 'RRR' एवं शॉर्ट फिल्म 'एलिफेन्ट व्हिस्परर्स' को अवार्ड जीतने पर निर्माता, निर्देशक सहित इन फिल्मों से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति को बधाई देता हूँ। आप लोगों ने भारतीय फिल्म उद्योग को विश्व में नई ऊँचाई दी है।

फिल्म 'आरआरआर' के सॉन्ग 'नाटू-नाटू' ने ऑस्कर 2023 में इतिहास रच दिया और अवार्ड अपने नाम कर लिय। इस गाने को ऑस्कर अवार्ड 2023 के बेस्ट सॉन्ग कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट किया गया था और इस लिस्ट में शामिल 15 गानों को हराकर 'नाटू-नाटू' ने बाजी मार ली। ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट होने वाला यह भारत का पहला गाना है। ये गाना हिंदी में "नाचो नाचो", तमिल में "नट्टू कूथु" और कन्नड़ में "हल्ली नातु" के रूप में रिलीज किया गया था। इस गाने ने 80वें गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स में बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग कैटेगिरी में भी अवॉर्ड जीता था। इससे पहले ‘नाटू-नाटू’ ने बेस्ट सॉन्ग के लिए क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड भी जीता था।

Story Loader