
चेन्नई. टी. नगर िस्थत श्री शंकरलाल सुंदरबाई शसुन जैन महिला महाविद्यालय में सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस-आर्ट एंड कल्चर के माध्यम से गुरुवार को शासुन श्रुति नामक अंतर-विद्यालयीय संगीत और नृत्य प्रतियोगिता कार्यक्रम हुआ जिसका उद्घाटन प्राचार्या डॉ. एस. पद्मावती और उप प्राचार्या डॉ. एस. रुक्मणी ने किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवा पीढ़ी को भारत की समृद्ध संगीत विरासत और सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ना था। प्राचार्य ने कहा ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा यह मंच युवा कलाकारों को आगे बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। प्रतियोगिता में चेन्नई के 60 से अधिक विद्यालयों और अकादमियों की 100 से ज्यादा छात्राओं ने भाग लिया। छठी से बारहवीं कक्षा तक की प्रतिभागियों ने कर्नाटक वोकल संगीत, भरतनाट्यम, भजन गायन और अन्य शास्त्रीय नृत्य शैलियों में अपनी कला का प्रदर्शन किया।
छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन की सराहना
निणाZयक की भूमिका 'नाट्य निपुण' गौतमी महेश और 'कलारत्न' बालम्बल ने निभाई। उन्होंने प्रतिभागियों के अनुशासन, रचनात्मकता और शास्त्रीय कलाओं के प्रति समर्पण की प्रशंसा की। प्रतियोगिता में जूनियर और सीनियर श्रेणियों के अंतर्गत सोलो और ग्रुप इवेंट्स आयोजित किए गए, जिससे छात्रों को अपनी प्रतिभा दर्शकों के सामने प्रस्तुत करने का अवसर मिला।
आयोजकों ने कहा 'शासुन श्रुति' का मकसद छात्रों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और कलात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देना है। विजेताओं और प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र प्रदान कर किया गया। शिक्षकों, अभिभावकों और छात्रों ने इस आयोजन की सराहना की।
Updated on:
25 Jul 2026 06:01 am
Published on:
25 Jul 2026 06:01 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
