
गुजरात पुलिस इन दिनों क्राइम कंट्रोल के लिए आपराधिक तत्वों के खिलाफ सकती से पेश आने के साथ ही कई तरह के नवाचार करने का भी काम है। इसी क्रम में इन दिनों सूरत पुलिस चर्चा में है, जो समय-समय पर नए-नए प्रयोग करते हुए अपराध और आपराधिक तत्वों से निपटने की दिशा में काम कर रही है। इधर सूरत पुलिस की इस मुहीम में सब इन्स्पेक्टर चंद्रशेखर पनारा ख़ास भूमिका निभा रहे हैं।
दरअसल, चंद्रशेखर पनारा बेहतरीन पुलिस अफसर होने के साथ ही लाजवाब और टेलेंटेड म्यूज़िक और गायक भी हैं। अपनी इसी प्रतिभा को वे स्मार्ट पुलिसिंग में काम में ले रहे हैं। वे अपने वीडियोज़ के माध्यम से समाज में क्राइम के खिलाफ लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं। उनके ये वीडियोज़ सोशल मीडिया पर खासा चर्चा में बने हुए हैं।
सब इन्स्पेक्टर चद्रशेखर पनारा ने हाल ही में ऐसा ही एक गाने का वीडियो सूरत पुलिस के हवाले से जारी किया, जिसमें लोगों को हनी ट्रेप का शिकार होने से बचाने को लेकर जागरूक कर रहे हैं। पनारा बताते हैं कि ये गाना ऑनलाइन धोखाधड़ी से लोगों को बचाने की दिशा में शुरू की गई मुहीम का हिस्सा है।
''सुपर कॉप'' कम सिंगर-कम्पोज़र सब इन्स्पेक्टर चंद्रशेखर पनारा कहते हैं कि सोशल मीडिया पर इन दिनों कई तरह की क्रिमिनल ऐक्टिविटीज़ हो रही हैं। उनमें से हनी ट्रेप के मामले इन दिनों कुछ ज़्यादा ही सामने आ रहे हैं, जिसमें अनजान लड़की की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकारने के बाद सामने वाला शख्स एक अनजान ट्रैप में फंसकर रह जाता है। इसी को रोकने के मकसद से सूरत पुलिस ने एनिमेशन कैरेक्टर के साथ एक गाना लॉन्च किया है, जो लोगों को आगाह कर रहा है कि 'अननोन रिक्वेस्ट आएगा, जाल में तुम्हें फसाएगा'।
गौरतलब है कि सब इन्स्पेक्टर चंद्रशेखर इससे पहले भी कई बार इस तरह के वीडियोज़ के ज़रिये लोगों के बीच जागरूकता कार्यक्रम चला चुके हैं। कोरोना काल के मुश्किल वक्त के दौरान भी पनारा चंद्रशेखर ने अपने गाने के वीडियोज़ के माध्यम से लोगों की हौंसला अफ़ज़ाई करके रखी।
चंद्रशेखर का मानना है कि पुलिसकर्मियों को तमाम तरह की चुनौतियों और सीमित संसाधनों के बावजूद, अपने कर्तव्यों और उद्देश्य को राष्ट्र सुरक्षा के मकसद से निभाना चाहिए। वो कहते हैं कि जिस तरह से पुलिस समाज में एक ''सुपरहीरो'' का दायित्व निभाती है, उसी तरह से सभी नागरिकों को भी ठीक उसी तरह अनुशासन की आवश्यकता है।
Updated on:
26 Sept 2022 01:41 am
Published on:
26 Sept 2022 01:39 am

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
