30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पेपर लीक का आरोपी चला रहा था जाली नोट का धंधा, 25 हजार के बदले देता था एक लाख के नकली नोट

भारतीय मुद्रा के जाली नोट गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार, 2 लाख 93 हजार के जाली नोट व कार बरामद, 500 व 200 के जाली नोट जब्त, गिरफ्तार सतवीर सिंह राजस्थान पुलिस भर्ती पेपर लीक में था शामिल

2 min read
Google source verification
jaipur

पेपर लीक का आरोपी चला रहा था जाली नोट का धंधा, 25 हजार के बदले देता था एक लाख के नकली नोट

जयपुर। राजधानी में जाली नोट सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार किया, जिसमें से एक राजस्थान पुलिस भर्ती परीक्षा के पेपर लीक प्रकरण में भी पकड़ा जा चुका है। करधनी पुलिस ने आरोपियों से 2,93,300 रुपए के जाली नोट और कार बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी राकेश कुमार सीकर के धोद, धन्ना राम नागौर के मारौठ, सतवीर सिंह खदेड़ झुंझुनू के गुढ़ा गौड़ जी व अजय सिंह झुंझुनू के पचेरी कला के रहने वाले हैं। वहीं सरगना की तलाश जारी है। आरोपी शहर में अलग अलग फ्लैट में रहते थे।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राम सिहं शेखावत ने बताया कि किरायेदारों व घरेलू सहायक के डोर टू डोर सर्वे के सत्यापन अभियान के दौरान झोटवाड़ा एसीपी प्रमोद कुमार स्वामी, करधनी थानाधिकारी हीरालाल सैनी की टीम ने कालवाड़ रोड मंगलम सिटी एच ब्लॉक खुशी रेजिडेंसी के पास खाली जगह पर खड़ी एक कार को रुकवाने का प्रयास किया तो उसको देखकर इसमें सवार लोगों ने कार को भगाकर ले जाने का प्रयास किया।

इस पर पुलिस ने कार को रूकवाकर इसमें सवारों की जांच की तो उसमें एक काला बैग रखा था। जिसको खोलकर तलाशी ली तो उसमें 500-500 व 200-200 रूपए रुपए रखे थे। जांचने पर यह नोट जाली निकले। पुलिस ने पकड में आए राकेश कुमार से पूछताछ की तो उसने नोट सतवीर सिंह के मौके पर होने की जानकारी दी। इस पर पुलिस की टीम ने धाबास पुलिया के पास एकता नगर से सतवीर सिंह को पकड कर उससे भारतीय मुद्रा के जाली नोट बरामद किए। पुलिस को सतवीर सिंह ने यह जाली नोट अजय सिंह से लाना बताया। सतवीर सिंह खेदड़ पूर्व में राजस्थान पुलिस भर्ती परीक्षा के पेपर लीक में गिरफ्तार हुआ था और उसकी जेल हुई थी, बाद में वह जमानत पर छूटा था।

एसीपी प्रमोद कुमार स्वामी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ में जुटी है कि इन्होंने जाली नोट कहां से बनवाएं। वहीं पुलिस को पता चला है कि यह जाली नोट बाजार में रात को चलाने के लिए लाए थे। आरोपियों ने बताया कि वह 25 हजार में 1 लाख रुपए के जाली नोट लाए है। सरगना को गिरफ्तार करने के लिए विभिन्न ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

Story Loader