29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ALERT : प्लास्टिक की तुलना में पेपर स्ट्रा ज्यादा खतरनाक

बेल्जियम की एंटवर्प विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने हाल ही एक अध्ययन में पाया कि 90 फीसदी पेपर स्ट्रॉ प्लास्टिक की तुलना में ज्यादा हानिकारक होती है और यह पर्यावरण के अनुकूल भी नहीं है।

less than 1 minute read
Google source verification
ALERT प्लास्टिक की तुलना में पेपर स्ट्रा ज्यादा खतरनाक

ALERT प्लास्टिक की तुलना में पेपर स्ट्रा ज्यादा खतरनाक

लंदन. दुनिया के आधे से अधिक नामी होटल, रेस्तरां और कैफे पर्यावरण सुरक्षा के नाम प्लास्टिक की बजाय ईको फे्रंडली पेपर डिंग्स स्ट्रॉ का इस्तेमाल करते हैं। ये प्लास्टिक से भी ज्यादा खतरनाक हैं। बेल्जियम की एंटवर्प विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने हाल ही एक अध्ययन में पाया कि 90 फीसदी पेपर स्ट्रॉ प्लास्टिक की तुलना में ज्यादा हानिकारक होती है और यह पर्यावरण के अनुकूल भी नहीं है। शोधकर्ताओं ने इनमें सिंथेटिक केमिकल्स की जांच के लिए 39 ब्रांडों के सट्रॉ का परीक्षण किया गया, इनमें 69 फीसदी ब्रांडों में 18 प्रकार के पीएफएएस (पॉलीफ्लूरोएल्किल पदार्थ)पाए गए।
शोधकर्ताओं के इस रसायन का उपयोग इसलिए किया जाता है, ताकि लंबे समय तक ड्रिंक्स में रहने के दौरान ये खराब न हो। पीएफएएस का प्रयोग कपड़ों से लेकर नॉन स्टिक पैन और गर्मीरोधी उत्पाद बनाने में किया जाता है। शोधकर्ताओं ने इसे इंसान ही नहीं वन्यजीव और पर्यावरण के लिए हानिकारक बताया है। ये समय के साथ धीरे-धीरे खत्म होते हैं और पर्यावरण में हजारों वर्षों तक बने रह सकते हैं। ये अध्ययन फूड एडिटिव्स एंड कंटामिनेंट्स में प्रकाशित हुआ है।
बांस से बने 80 फीसदी, प्लास्टिक से बने 75 और कांच से बने 40 फीसदी ब्रांडों में पीएफएएस पाया गया। हैरानी की बात ये है कि इनमें पेरफ्लूरुक्टेनोइड एसिड की मात्रा आम थी, जिसे 2020 में दुनियाभर में बैन कर दिया गया था।

Story Loader