संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा गुरुजी ने बताया कि इन सेवा पुष्पों में जयपुर में परशुराम ज्ञानपीठ का लोकार्पण, अरुणाचल प्रदेश स्थित परशुराम कुंड पर भगवान श्रीपरशुराम की 54 फुट ऊंची मूर्ति का अनावरण, तिरूपति में सुख-साधन भंडार के मुख्यालय एवं अलवर, सिलीगुड़ी और इंदौर में वितरण केंद्रों का शुभारंभ, रायपुर में सत्यनारायण सेवाश्रम का निर्माण, बीकानेर में प्रज्ञान भवन का शिलान्यास, भरतपुर में गिरिराज महाराज छात्रावास भूमि पूजन, मुंबई में रोजगार केन्द्र की स्थापना, इंद्रप्रस्थ दिल्ली में अभ्युदय उत्सव प्रकल्प, गोनेर में सर्वसमाज जनेऊ संस्कार पर्व एवं ऋषिकेश में विप्र जयघोष कार्यक्रम होंगे। इस कड़ी में सबसे पहले 4 अक्टूबर को तिरूपति में सुख-साधन भंडार के मुख्यालय का शुभारंभ होगा।