
जयपुर। जवाहर कला केन्द्र में चल रहे पत्रिका बुक फेयर में शाम को ’लिट्रेचर ट्रेजर हंट’ विशेष शो का आयोजन हुआ। इसमें बुक स्टॉल व प्रकाशकों की पहचान करने को लेकर पहेलियों के माध्यम से सवाल किए गए। वहां मौजूद पुस्तक प्रेमियों ने फेयर में घूमकर बुक स्टॉल का नाम ढूंढ़कर जवाब दिया।
शो का संचालन कर रहे आरजे सूफी ने पहेलियों के माध्यम से रोचक सवाल किए। सवाल के लिए जैसे ही पहेली पूरी होती, जवाब देने वाले फेयर में स्टॉल ढूंढ़ने दौड़ पड़ते। शो में पहेलियों के माध्यम से करीब 6 सवाल किए गए, इनमें जवाब को लेकर कुछ हिंट भी दिए गए, जिससे शो काफी रोचक हो गया। सबसे पहले जवाब देने के लिए युवाओं में होड़ सी मची। कुछ युवाओं ने समूह बनाकर सही जवाब ढूंढ़ने की कोशिश की। सबसे पहले 6 सवालों के सही जवाब देने पर भाग्यश्री जैन, सात्विक पारीक व रिषभ राज ने पुरस्कार जीते।
Updated on:
18 Feb 2025 08:09 am
Published on:
18 Feb 2025 08:09 am
