12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देखें फोटो/वीडियो: पत्रिका पक्षी अभियान-गांवों के लिए रवाना किए 2100 परिंडे

पत्रिका के आह्वान पर आगे आया उड़ान फाउंडेशन

2 min read
Google source verification
देखें फोटो: पत्रिका पक्षी अभियान' गांवों के लिए रवाना किए 2100 परिंडे

देखें फोटो: पत्रिका पक्षी अभियान' गांवों के लिए रवाना किए 2100 परिंडे

पत्रिका पक्षी अभियान का असर अब चारों ओर देखने को मिल रहा है। विभिन्न संगठन और संस्थाएं इस कार्य में भागीदार बन पक्षियों के लिए परिंडे लगाकर उनमें दाना-पानी दे रहे हैं।

गुरुवार को शाहपुरा स्थित संतों की भूमि त्रिवेणी धाम में उड़ान फाउंडेशन, पावटा की ओर से विभिन्न स्थानों के लिए 2100 परिंडे हरी झंडी देकर रवाना किए गए।

अध्यक्ष एडवोकेट नरेन्द्र यादव ने बताया कि पत्रिका के अभियान से हमें प्रेरणा मिली है। विभिन्न संस्थाओं, समाजसेवियों समेत आसपास के गांवों में हर घर तक परिंडे पहुंचाए जाएंगे। ताकि आवश्यकतानुसार इन्हें बांधा जा सके।

कार्यक्रम में आरएसएस के अलवर विभाग प्रचारक नरेन्द्र व कोटपुतली के प्रचारक राकेश, सरदारमल यादव, टाइशन यादव, मदन यादव, सरपंच राकेश सैनी, रामफूल गुर्जर और विक्रम सिंह, अनिल शर्मा, रामचंद्र मीणा, रामवतार, सुंदरलाल समेत अन्य जनप्रतिनिधि और संत मौजूद रहे।

उपस्थित सभी लोगों ने शपथ ली कि हमेशा परिंडों में दाना-पानी और सफाई का ध्यान रखेंगे। धाम के रिछपाल दास महाराज ने अपने संदेश में आर्शीवाद देते हुए पत्रिका को इस अभियान के लिए साधुवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन शैलेन्द्र शर्मा ने किया।