जयपुर

कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ों अभियान को लेकर प्रदेश कांग्रेस की बैठक शुरू

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस की ओर से 26 जनवरी से 2 माह तक हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया जाएगा।

2 min read
Jan 08, 2023

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस की ओर से 26 जनवरी से 2 माह तक हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए रविवार को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की अध्यक्षता में एक बैठक प्रदेश कांग्रेस के वार रूम 7, हॉस्पिटल रोड पर चल रही है। इसमें मंत्री, प्रदेश समन्वयक सहित कई नेता हिस्सा ले रहे है। बैठक में हर माह की 28 जनवरी को मंत्री, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों की ओर से शुरू की जाने वाली पदयात्रा को लेकर भी रोडमैप बनाया जाएगा।

बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और हाथ से हाथ जोड़ो के नियुक्त प्रभारी आर.सी. खोटिया शामिल है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत 2 माह तक गांव, ब्लॉक, जिला एवं राज्य स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। आज की बैठक में 2019 में लोकसभा चुनावों के कांग्रेस प्रत्याशी, गत विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी, वर्तमान एवं निवर्तमान जिलाध्यक्ष और सभी अग्रिम संगठनों के प्रदेश अध्यक्ष तथा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के जिला समन्वयक हिस्सा ले रहे है।

राहुल गांधी ने दिए थे निर्देश

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने मंत्रियों और विधायकों को हर माह में पदयात्रा करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने परिपत्र जारी कर दिया और सभी को कहा हैं किे मंत्री, विधायक, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, जिला कांग्रेस कमेटियों के वर्तमान, निवर्तमान जिलाध्यक्ष और प्रमुख कांग्रेसजन प्रत्येक माह अपने से संबंधित क्षेत्र में 15 किलोमीटर की पदयात्रा निकालेंगे। डोटासरा ने कांग्रेसजनों को यह भी निर्देश दिए हैं कि 28 जनवरी को निकाली जाने वाली पदयात्रा के रूट चार्ट से प्रदेश कांग्रेस कमेटी को यात्रा से 7 दिन पूर्व अवगत कराए तथा 28 जनवरी के पश्चात् प्रत्येक माह की 28 तारीख को निकाली जाने वाली 15 किलोमीटर की पदयात्रा के स्थान से प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से उनको अवगत करवा दिया जाएगा।

Published on:
08 Jan 2023 04:36 pm
Also Read
View All

अगली खबर