15 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

petrol and diesel prices: पेट्रोल-डीजल के दामों में शांति

पेट्रोल-डीजल ( petrol-diesel price ) के दामों से सरकारी तेल कंपनियों ( goverment oil companies ) ने गुरुवार को भी कोई बदलाव नहीं किया। तेल कंपनियों ने इससे पहले मंगलवार को पेट्रोल-डीजल के दामों में 44वीं बार बढ़ोतरी की थी। कंपनियों ने पेट्रोल ( petrol price ) 27 पैसे और डीजल ( diesel price ) के दाम 24 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए थे, जिससे जयपुर में पेट्रोल के दाम 101.02 रुपए और डीजल के दाम 94.19 रुपए प्रति लीटर हो गए है।

2 min read
Google source verification
petrol and diesel prices: पेट्रोल-डीजल के दामों में शांति

petrol and diesel prices: पेट्रोल-डीजल के दामों में शांति

जयपुर। पेट्रोल-डीजल के दामों से सरकारी तेल कंपनियों ने गुरुवार को भी कोई बदलाव नहीं किया। तेल कंपनियों ने इससे पहले मंगलवार को पेट्रोल-डीजल के दामों में 44वीं बार बढ़ोतरी की थी। कंपनियों ने पेट्रोल 27 पैसे और डीजल के दाम 24 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए थे, जिससे जयपुर में पेट्रोल के दाम 101.02 रुपए और डीजल के दाम 94.19 रुपए प्रति लीटर हो गए है। साल 2021 में तेल कंपनियों ने 44 बार में डीजल 13.37 रुपए और पेट्रोल 12.35 रुपए प्रति लीटर महंगा कर दिया है। मई की बात करें तो मात्र मई में ही जयपुर में डीजल के दामों में 4 रुपए 91 पैसे और पेट्रोल के दामों में 4 रुपए 41 पैसे की बढ़ोतरी हो चुकी है। जयपुर और भोपाल देश की मात्र दो राजधानियां हैं जहां उत्तर भारत में सबसे महंगा पेट्रोल और डीजल लगातार बना हुआ है।
देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल का हाल
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल आज 94.49 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर रहा। मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में भी इसकी कीमत क्रमश: 100.72 रुपए, 94.50 रुपए और 95.99 रुपए प्रति लीटर पर अपरिवर्तित रही। डीजल की कीमत दिल्ली में 85.38 रुपए प्रति लीटर पर टिकी रही। मुंबई में 92.69 रुपए, चेन्नई में 90.12 रुपए और कोलकाता में 88.23 रुपए प्रति लीटर पर रही। देश में पेट्रोल की कीमतें इस समय रिकॉर्ड स्तर पर हैं। दिल्ली को छोड़कर अन्य शहरों में डीजल के दाम भी ऐतिहासिक उच्चतम स्तर पर हैं।
सरकार ने राहत देने से किया इनकार
पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय ने धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि केंद्र सरकार पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले टैक्स में कोई कटौती नहीं करेगी। पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि सरकार के पास पेट्रोल और डीजल पर लगने वाला टैक्स को घटाने का अभी कोई प्रस्ताव नहीं है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल पर टैक्स बढ़ाना या कम करना सरकार की जरूरतों और बाजार की स्थिति जैसे कई पहलुओं पर निर्भर करता है।
प्रति दिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोडऩे के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको आरएसपी और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।