जयपुर

Petrol Diesel Prices Today: आज भी नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम

सरकारी तेल कंपनियों की ओर से सोमवार को पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिए गए हैं। कच्चे तेल के दामों में नरमी के बावजूद पेट्रोल- डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

2 min read
Petrol Diesel Prices Today: आज भी नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम

Petrol Diesel Prices Today: सरकारी तेल कंपनियों की ओर से सोमवार को पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिए गए हैं। कच्चे तेल के दामों में नरमी के बावजूद पेट्रोल- डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पेट्रोल- डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं। यह लगातार पांचवां महीना है, जब देश में पेट्रोल- डीजल की कीमत समान बनी हुई है। जयपुर में अभी पेट्रोल के दाम 108.48 और डीजल के दाम 93.72 रुपए प्रति लीटर हैं। देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें 22 मार्च से बढ़नी शुरु हुई थी, उस दौरान 14 बार पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि की गई थी। तब इनके दामों में करीब 10 रुपए प्रति लीटर की तेजी आई थीए जिससे महंगाई अपने चरम पर पहुंच गई।



यह भी पढ़ें : गोल्ड ईटीएफ सोने में निवेश करने का एक सुविधाजनक तरीका

पिछले साल 9.45 रुपए महंगा हुआ था डीजल

पिछले साल सितंबर के बाद पेट्रोल के मुकाबले डीजल का बाजार ज्यादा तेज हुआ था। कारोबारी लिहाज से देखें तोए पेट्रोल के मुकाबले डीजल बनाना महंगा पड़ता हैए लेकिन भारत के खुले बाजार में पेट्रोल महंगा बिकता है और डीजल सस्ता बिकता है। बीते साल 24 सितंबर से यहां जो डीजल में आग लगनी शुरू हुई थीए वह उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद रुकी थी। सितंबर से दिवाली तक डीजल करीब 9.45 रुपए महंगा हो गया था।

देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल का हाल

दिल्ली में पेट्रोल के दाम 96.72 रुपए व डीजल के दाम 89.62 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में पेट्रोल 111.35 रुपए व डीजल के दाम 97.28 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपए और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपए और डीजल के दाम 94.24 रुपए प्रति लीटर पहुंच गए।

Published on:
24 Oct 2022 09:06 am
Also Read
View All
Vidya Sambal Yojana : क्या राजस्थान में बंद हो जाएगी विद्या संबल योजना? जानें शिक्षकों के लिए क्या है नई व्यवस्था

‘BJP के बजट में छोरा, गहलोत के राज में हुई छोरी’, बीजेपी MLA ने बजट को ‘जवानी’ और ‘बुढ़ापा’ बताकर लिंगभेद तुलना की

जयपुर से दिल्ली जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, NH-48 पर जल्द ही फर्राटे से दौड़ेंगे वाहन, सिर्फ इतने घंटे में पूरा होगा सफर

राजस्थान के ‘महा-घोटाले’ पर ‘महा-कार्रवाई’, ‘सुबह-सुबह’ कई ठिकानों पर ACB RAID, इस सीनियर IAS पर भी कसा शिकंजा

Railways Facilities : रेलवे ने दी 3 बड़ी सुविधाएं, 7 जोड़ी ट्रेनों में जोड़े जाएंगे अतिरिक्त डिब्बे, खाटूश्याम भक्तों के लिए बड़ा एलान

अगली खबर