
फाइल फोटो पत्रिका
Railways Facilities : रेलवे ने यात्रियों को दी बड़ी सुविधा। ट्रेनों में बढ़ रहे अतिरिक्त यात्रीभार के चलते रेलवे ने 2 जोड़ी ट्रेन की संचालन अवधि में विस्तार किया है। जिससे मुंबई आने-जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार मुम्बई सेट्रल-भिवानी-मुम्बई सेट्रल द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन मुम्बई सेट्रल से 27 मार्च तक व भिवानी से 28 मार्च तक चलेगी। इसी प्रकार, बान्द्रा टर्मिनस-भिवानी- बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन बान्द्रा टर्मिनस व भिवानी से 25 मार्च तक संचालित होगी।
होली पर्व पर ट्रेनों में अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों में अस्थायी डिब्बे जोड़ने का निर्णय लिया है। जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी।
रेलवे अधिकारियों क अनुसार 20 फरवरी से 4 मार्च तक अलग-अलग समयावधि में मदार-रेवाड़ी-मदार ट्रेन, रेवाडी-फुलेरा-रेवाड़ी ट्रेन, रेवाड़ी-हिसार-रेवाड़ी ट्रेन, रेवाडी-फुलेरा-रेवाड़ी, फुलेरा-जयपुर-फुलेरा ट्रेन, जयपुर-रेवाड़ी-जयपुर ट्रेन समेत सात जोड़ी ट्रेनों में 57 साधारण श्रेणी को डिब्बे जोड़े जाएंगे।
खाटूश्याम मेले के दौरान स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। साथ ही रेगुलर ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे। स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद रहेगी। यह निर्णय सोमवार को उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्यालय में जोनल रेलवे के महाप्रबंधक अमिताभ की अध्यक्षता में बैठक में लिया गया। महाप्रबंधक ने बताया कि रींगस जोन का महत्वपूर्ण स्टेशन है।
Updated on:
17 Feb 2026 09:58 am
Published on:
17 Feb 2026 09:58 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
