4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सरकार अब हुई सख्त—जलदाय इंजीनियरों की टीम पहुंची पृथ्वीराज नगर पेयजल प्रोजेक्ट की जमीनी हकीकत देखने

बनेंगे पांच इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशनमौके पर पहुंचे इंजीनियरों ने किया दावा—जनवरी 2023 से प्रोजेक्ट से मिलने लगेगा पृथ्वीराज नगर की 4 लाख की आबादी को पेयजल 563 करोड़ के बीसलपुर—पृथ्वीराज नगर पेयजल प्रोजेक्ट की कछुआ चाल को लेकर जलदाय विभाग के एसीएस सुधांश पंत के तल्ख तेवर

less than 1 minute read
Google source verification
Bisalpur Project Jaipur City 2 दिन पेयजल आपूर्ति रहेगी बाधित

Bisalpur Project Jaipur City 2 दिन पेयजल आपूर्ति रहेगी बाधित


जयपुर।
जयपुर शहर में जयपुर—बीलसपुर पेयजल प्रोजेक्ट के तहत निर्माणाधीन प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करने को लेकर जलदाय विभाग के एसीएस सुधांश पंत के तल्ख तेवरों से जयपुर शहर में तैनात जलदाय विभाग के इंजीनियर सहम गए हैं। गुरुवार को अतिरिक्त मुख्य अभियंता मनीष बेनीवाल,प्रोजेक्ट इंजिनियर शुभांशु दीक्षित,अंजू हर्ष समेत 10 इंजिनियरों की टीम कछुआ चाल से चल रहे 563 करोड़ रुपए के पृथ्वीराज नगर पेयजल प्रोजेक्ट को देखने पहुंची। टीम ने बालाबाला में बन रहे हैडवर्कस से लेकर अजमेर रोड तक प्रोजेक्ट के मौके पर चल रहे कामों को देखा। मौके पर पहुंचे इंजीनियरों ने दावा किया कि काम 35 से 40 प्रतिशत पूरा हो गया है। जनवरी 2023 से पृथ्वीराज नगर क्षेत्र की 4 लाख से ज्यादा की आबादी को बीसलपुर सिस्टम से पानी मिलना शुरू हो जाएगा।
बनेंगे पांच हाईटेक पंपिंग स्टेशन
प्रोजेक्ट के तहत बालाबाला,,वृंदावन सरोवर,गोकुल नगर व वेस्ट वे हाइट क्षेत्र में हाईटेक इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन बनेंगे। यहां स्वच्छ जलाशय,पंप हाउस और एक बिजली सब स्टेशन होगा।

मौके पर यह मिले हालात

22 किलोमीटर की ट्रांसमिशन लाइन बिछी

बालाबाला समेत पांचों पंप स्टेशन पर काम जारी

11 टंकियों का निर्माण कार्य जारी,तीन के लिए जगह नहीं मिली

क्रेक आने के कारण दो टंकियों का काम रोका,एक टंकी का नए सिरे से शुरू

सुमेर नगर समेत तीन क्षेत्रों में वितरण तंत्र बिछाने का काम शुरू

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग