13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पायलट बोले… किरोड़ी के साथ न्याय नहीं हुआ

कांग्रेस की पूर्वी राजस्थान पर विशेष नजर

less than 1 minute read
Google source verification
पायलट बोले... किरोड़ी के साथ न्याय नहीं हुआ

पायलट बोले... किरोड़ी के साथ न्याय नहीं हुआ

भजनलाल सरकार में मंत्रियों के विभागों के बंटवारे को लेकर पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि विभागों का बंटवारा करना सीएम का विशेषाधिकार है, लेकिन भाजपा के वरिष्ठ विधायक किरोड़ीलाल मीना के साथ सही नहीं हुआ। उनके साथ न्याय नहीं हुआ है। उन्हें सरकार में बड़ी भूमिका देने के बजाय छोटा विभाग दिया गया है। पायलट के इस बयान को लोकसभा चुनाव में पूर्वी राजस्थान की वोट बैंक पॉलिटिक्स से जोड कर देखा जा रहा है।

पायलट बुधवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के समय किरोड़ीलाल मीना ने 5 साल सड़कों पर संघर्ष किया। हमें उम्मीद थी कि उन्हें सरकार में बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जो मेहनत उन्होंने विपक्ष में रहते की थी उसका फल सही मायने में नहीं मिला।

राम मंदिर जाने के लिए निमंत्रण की जरूरत नहीं : पायलट ने राम मंदिर दर्शन के सवाल पर कहा कि जब उनका मन होगा तब वे दर्शन करने अयोध्या जाएंगे। किसी के निमंत्रण की आवश्यकता नहीं है। देश में बहुत सारे तीर्थ स्थल है, जहां पर हम आते जाते रहते हैं। यह धार्मिक मामला है इस पर राजनीति करना गलत है। भाजपा धार्मिक आस्था के जरिए चुनावी लाभ लेना चाहती है जो सही नहीं है।