27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुशांत मामले में गुलाबी गैंग की एंट्री, पीएम को लिखा पत्र

सुशांत केस: जिया, दिशा और दिव्या भारती की फाइल खोलने की मांग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Vijayendra Kumar Rai

•

Updated: 23 Aug 2020, 1:06 AM IST

Sushant Singh Rajput Suicide case

Sushant Singh Rajput Suicide case

मुंबई. अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले को लेकर बॉलीवुड में चल रही लड़ाई में अब गुलाबी गैंग कूद गई है। गुलाबी गैंग ने बॉलीवुड में अंडरवल्र्ड माफिया राज और काले पैसे की खपत का अड्डा बताते हुए पीएम नरेंद मोदी से सुशांत के साथ जिया खान, सुशांत की मैनेजर दिशा सालियान और दिव्या भारती की फाइल फिर से खोलने की मांग की है। गुलाबी गैंग की मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र प्रभारी पूर्णिमा वर्मा ने कहा कि भविष्य में कोई 'सुशांतÓ जीवन से नाता ना तोड़े, इसलिए काले धन पर पल रहे सभी बड़े स्टार्स और प्रोडक्शन हाउसेज की जांच भी होनी चाहिए। गुलाबी गैंग महिलाओं के खिलाफ किसी भी तरह की हिंसा के विरोध में काम करती है।


सरकार से उचित कदम उठाने की मांग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वित्त विभाग और प्रवर्तन निदेशालय को लिखे 8 पन्नों के पत्र में गुलाबी गैंग ने बॉलीवुड में वित्तीय अनियमितता और अंडरवर्ड माफिया की पकड़ को उजागर करते हुए तमाम किस्सों और मामलों का हवाला दिया है। सरकार से उचित कदम उठाने की मांग की गई है। तीन राज्यों की प्रभारी वर्मा ने कहा है कि कि बॉलीवुड में काले पैसे का भरपूर इस्तेमाल हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस खपत के लिए आखिर ये पैसे कहां से आते हैं इसकी जांच होनी चाहिए। सलमान खान, शाहरुख खान हों या फिर महेश भट्ट हों, सभी इस काले कारनामे में शामिल हो सकते हैं।


सीबीआइ ने रिक्रिएट किया क्राइम सीन, कुक नीरज व दोस्त पिठानी भी मौजूदसु शांत सिंह राजपूत केस की जांच कर रही सीबीआइ टीम ने शनिवार को अभिनेता के बांद्रा स्थित फ्लैट पर क्राइम सीन रिक्रिएट किया। इस दौरान करीब 12 फॉरेंसिक एक्सपर्ट और 8 अधिकारी वहां पहुंचे।
साथ में सुशांत के कुक नीरज और दोस्त सिद्धार्थ पिठानी भी मौजूद थे, जो घटना वाले दिन घर में ही थे। एक्सपट्र्स नेे ५ घंटे तक फ्लैट को छाना। मुंबई पुलिस की उस टीम को भी बुलाया, जो मौत के बाद सबसे पहले पहुंची। इस बीच पड़ोसी का बयान आया है कि 13 जून की रात सुशांत के घर में पार्टी नहीं थी, कमरे की लाइट बंद थी, जबकि वे कभी लाइट बंद नहीं करते थे। एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार मौत के बाद मालिक ने सारा फर्नीचर बदल दिया था।


जल्दबाजी में किया पोस्टमार्टम: डॉ. सचिन
रिपोर्ट के अनुसार कूपर हॉस्पिटल के डॉ. सचिन सोनावणे ने सीबीआइ को बताया है कि उन्होंने मुंबई पुलिस, सुशांत की बहन मीतू व जीजा ओपी सिंह के अनुरोध पर जल्दबाजी में 90 मिनट में पोस्टमार्टम किया। रात में पोस्टमार्टम पर डॉक्टर ने कहा, मुंबई में ऐसा नियम नहीं, रात में भी पोस्टमार्टम हुए हैं।


मोर्चरी में अजीब था रिया का व्यवहार: सुरजीत
करणी सेना के सदस्य सुरजीत सिंह राठौड़ ने दावा किया है कि वह कूपर हॉस्पिटल की मोर्चरी में रिया के साथ थे। उन्होंने बताया, रिया का व्यवहार अजीब था। सुशांत का शव देखने के बाद उसके सीने पर हाथ रखकर 'सॉरी बाबू' कहा था।


निर्माता संदीप भी संदेह के घेरे में
सुशांत के कथित दोस्त संदीप सिंह भी संदेह के घेरे में है। वह 14 जून को उनकी मौत के बाद सबसे पहले घर पहुंचने वाले लोगों में थे और हर जगह मौजूद थे। संदीप से भी सीबीआइ पूछताछ करेगी।