26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Pm Modi Gujarat Model : राजस्थान भाजपा में पन्ना प्रमुख बनाने का काम तेज

भाजपा ने मिशन 2023 की तैयारियां तेज कर दी है। इस बार गुजरात मॉडल को सामने रखकर काम किया जा रहा है। इसके लिए पन्ना प्रमुख बनाने की दिशा में काम शुरू किया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Umesh Sharma

Jan 08, 2022

Pm Modi Gujarat Model : राजस्थान भाजपा में पन्ना प्रमुख बनाने का काम तेज

Pm Modi Gujarat Model : राजस्थान भाजपा में पन्ना प्रमुख बनाने का काम तेज

जयपुर।

Pm Modi Gujarat Model : भाजपा ने मिशन 2023 की तैयारियां तेज कर दी है। इस बार गुजरात मॉडल को सामने रखकर काम किया जा रहा है। इसके लिए पन्ना प्रमुख बनाने की दिशा में काम शुरू किया गया है। इस साल 6 अप्रेल तक पन्ना प्रमुख बना लिए जाएंगे। अगर ऐसा हुआ तो भाजपा के 10 लाख से अधिक कार्यकर्ताओं को विभिन्न पदों पर दायित्व मिल पाएगा।

पार्टी सूत्रों की मानें तो आगामी विधानसभा चुनाव से पहले निचले स्तर तक बीजेपी के संगठन को मजबूत किया जाएगा। बूथ मजबूत हुआ तो विधानसभा चुनाव में पार्टी को जीत दर्ज करने में कोई परेशानी नहीं होगी। हाल ही में प्रदेश के 51 हजार से अधिक बूथों पर 21 सदस्य कमेटी का गठन किया गया है, जिसका वेरीफिकेशन किया जा रहा है। इस तरह पार्टी कार्यकर्ताओं की लंबी चौड़ी फौज बनाकर 2023 में फतेह हासिल करने का सपना देख रही है। उधर केंद्र सरकार भी राजस्थान भाजपा से जुड़े कई कार्यकर्ताओं और नेताओं को केंद्र सरकार के विभिन्न सरकारी उपक्रमों में नियुक्तियां देकर खुश कर चुकी है। करीब 500 कार्यकर्ताओं को यह जिम्मेदारियां केंद्र सरकार के सहयोग से मिली है।

पूनियां खुद कर रहे हैं दौरा

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां भी पार्टी को निचले स्तर तक मजबूत करने के लिए प्रदेश के विभिन्न हिस्सों का दौरा कर रहे हैं। उदयपुर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़, अजमेर और पूर्वी राजस्थान के बाद अब पूनियां पश्चिमी राजस्थान के दौरे पर हैं, जहां वो पार्टी के लिए पृष्ठभूमि तैयार करने का काम करेंगे। यहां वे बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे और पार्टी को मजबूत करने का संकल्प दिलाएंगे।